ब्रेकिंग
बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन बिहार में शराबबंदी का हाल देखिये, दरभंगा में करोड़ों की विदेशी शराब जब्त ‘ढह गया है एजुकेशन सिस्टम’, झारखंड के JPSC-JSSC छात्र आंदोलन पर राहुल गांधी का बड़ा बयानजेन जी हमारी पीढ़ी से ज्यादा ईमानदार और देशभक्त, उन्हें चाहिए तार्किक जवाब, मोहन भागवत का बड़ा बयान..“Gen Z हमारे अपने लोग हैं”मंत्री दीपक प्रकाश बने MLC, बिहार विधान परिषद में सभापति ने दिलाई शपथ; पिता उपेंद्र कुशवाहा समेत NDA नेता रहे मौजूदRJD ने बिहार की सभी सांगठनिक इकाइयां की भंग, जल्द होगा पुनर्गठन

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अपराधियों ने आपसी विवाद में किया मर्डर

SHEOHAR : शिवहर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. घटना पिपराही थाना अंतर्गत माधोपुर की बताई जा रही है. मृतक की

युवक की चाकू से गोदकर हत्या, अपराधियों ने आपसी विवाद में किया मर्डर
First Bihar
2 मिनट

SHEOHAR : शिवहर जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी है. घटना पिपराही थाना अंतर्गत माधोपुर की बताई जा रही है. मृतक की पहचान पिपराही प्रखंड के माधोपुर निवासी आदित्य कुमार के रूप में की गई हैं.


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि आपसी विवाद में अपराधियों ने एक युवक को चाक़ू मारकर घायल कर दिया जिसके बाद परिजनों ने आनन फानन में उसे इलाज के लिए सीतामढ़ी के सदर अस्पताल में भर्ती कराया. वहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. 


मामले की सूचना जब पुलिस को दी गई तो पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हत्यारे को चाकू के साथ गिरफ्तार कर लिया है. प्रशिक्षु डीएसपी सह पिपराही थनाध्यक्ष साकेत कुमार ने बताया हैं कि मृतक के परिजनों के द्वारा थाने में पांच लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. इधर घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

Saurav Kumar

FirstBihar संवाददाता