ब्रेकिंग
मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦MLC चुनाव के बीच वशिष्ठ नारायण सिंह से मिलने IGIMS पहुंचे अनंत सिंह, बोले-'हमरा मोबाइलवा से पता चललों कि दादा बीमार हखिन'

बगहा में नाबालिग से दुष्कर्म: विरोध करने पर मारपीट, 25 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

बिहार के बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर 25 वर्षीय आरोपी मधुसूदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है

बिहार न्यूज
जांच में जुटी पुलिस
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BAGAHA: बगहा पुलिस जिले के धनहा थाना क्षेत्र मे एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  25 वर्षीय आरोपी मधुसूदन वर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।


आरोप है कि मंगलवार शाम आरोपी ने नाबालिग को दवा देने के बहाने अपने पास बुलाया। इसके बाद वह उसे गांव से बाहर गन्ने के खेत में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपी पर उसके साथ मारपीट करने का भी आरोप है।


घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन धनहा थाने पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पीड़िता की मां के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


एसडीपीओ बगहा नीहार भूषण ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई । पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता