ब्रेकिंग
नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत✦नीतीश सरकार बचाने को कहा था, अब JDU ने नीलम देवी को भी निकाला! राजनीति से दूर थीं छोटे सरकार की पत्नी, फिर किस बात की सजा?✦Bihar News: नीतीश के करीबी अनंत सिंह पर गिरी गाज, क्या निशांत कुमार के दौर में बदलेंगे JDU के समीकरण?✦Bihar News: बड़बोलापन और बगावत! अनंत सिंह से कहां हुई 3 बड़ी चूक? नीतीश कुमार का एक्शन, 6 साल के लिए JDU से OUT✦सरकारी राइफल के साथ रील बनाना महिला सिपाही को पड़ा महंगा, शिवहर की प्रियंका कुमारी सस्पेंड✦शिवहर में आवारा कुत्तों का आतंक, 24 घंटे में 56 लोगों को काटा; महिलाओं और बच्चों में दहशत

प्यार करने की मिली खौफनाक सजा! पहले जमकर मारपीट की और बाद में बाल काट कर पूरे गांव में घूमाया

GAYA: गया में एक प्रेमी जोड़े को मंदिर में शादी रचाना भारी पड़ गया। इस प्रेम विवाह से नाराज ग्रामीणों युवक युवती को खौफनाक सजा दी। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की गई और बाद में उनके

प्यार करने की मिली खौफनाक सजा! पहले जमकर मारपीट की और बाद में बाल काट कर पूरे गांव में घूमाया
Mukesh Srivastava
2 मिनट

GAYA: गया में एक प्रेमी जोड़े को मंदिर में शादी रचाना भारी पड़ गया। इस प्रेम विवाह से नाराज ग्रामीणों युवक युवती को खौफनाक सजा दी। पहले तो दोनों की जमकर पिटाई की गई और बाद में उनके बाल काटकर पूरे गांव में घूमाया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में दोबारा नहीं आने की हिदायत देकर दोनों को छोड़ दिया। घटना आमस थाना क्षेत्र की है।


दरअसल, आमस थाना क्षेत्र के रहने वाले दोनों युवक युवती एक दूसरे से लंबे समय से प्यार करते थे। दनों ने बीते बुधवार को बिना किसी को बताए मंदिर में शादी रचा ली। इस बात की जानकारी जब गांव के लोगों को हुई तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इस मामले को लेक गांव में पंचायत बुलाई गई। 


इसके बाद भरी पंचायत में दोनों प्रेमी युगल के साथ हैवानियत की गई। ग्रामीणों ने पहले तो दोनों के साथ मारपीट की और बाद में दोनों के बाल काटकर पूरे गांव में घूमाया। इस दौरान एक दूसरे को सिंदूर भी लगवाया और बाद में गांव छोड़ने का तुगलकी फरमान जारी कर दिया। गांव के लोगों ने हिदायत दी कि अगर दोनों फिर से लौटकर गांव आते हैं तो इसबार उनके परिवार के लोगों को सजा मिलेगी।


इस दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामला थाने में पहुंचने के बाद पुलिस एक्शन में आई और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।