ब्रेकिंग
दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦यूको बैंक में दिनदहाड़े करोड़ों की डकैती, 10 लाख कैश और 4 करोड़ के जेवरात लूटकर फरार हुए 5 नकाबपोश✦दरभंगा में पुलिस टीम पर फायरिंग, गश्ती के दौरान ASI रंधीर कुमार को मारी गोली; DMCH में भर्ती✦‘बिहार में रक्षक ही बने भक्षक, जनता अपनी सुरक्षा खुद करे’, तेजस्वी यादव का सरकार पर हमला✦नौकरी छूटने के बाद पत्नी का खौफनाक कत्ल, कटा सिर लेकर काली मंदिर पहुंचा पति; पास बैठे रहे दो मासूम बच्चे

'मामू' कहने से गुस्साएं पुलिस कर्मियों ने की थी युवक की पिटाई, दो सिपाहियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाईन हाजिर

SAHARSA: सहरसा में बीते दिनों पुलिस ने एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की गयी थी। इस मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौक पर इलेक्ट्र

'मामू' कहने से गुस्साएं पुलिस कर्मियों ने की थी युवक की पिटाई, दो सिपाहियों पर गिरी गाज, एसपी ने किया लाईन हाजिर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAHARSA: सहरसा में बीते दिनों पुलिस ने एक युवक की लाठी-डंडे से पिटाई की गयी थी। इस मामले में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। सौरबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर चौक पर इलेक्ट्रिशियन की पिटाई मामले में सहरसा एसपी हिमांशु ने बड़ी कार्रवाई की है।


युवक की पिटाई करने वाले दो सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। उक्त मामले में सिपाही सुजीत कुमार और धर्मेंद्र कुमार को लाईन हाजिर किया गया है जबकि पिटाई मे शामिल पुलिस की गाड़ी के ड्राइवर पर कोई कार्रवाई नहीं की गयी है।


बता दें कि कुछ दिन पहले दुकान पर काम कर रहे युवक को सिपाही और ड्राइवर ने बड़े ही बेरहमी से लाठी से पिटाई कर दी थी। घटना की पूरी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पेशे से बिजली मिस्त्री चंद्रभूषण ने जब पीटने का कारण पूछा तो सभी आग बबूला हो गए फिर डंडे से फिर पिटाई करने लगे। 


वहीं मिस्त्री चंद्रभूषण ने सहरसा एसपी को आवेदन देकर मामले की जांच कराये जाने की मांग की। पीड़ित ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई। जिसके बाद एसपी ने मामले की जांच का जिम्मा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार को सौंपा। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की गयी है। आरोपी पुलिस कर्मियों के मुताबिक इलेक्ट्रिशियन ने उन पर फब्तियां कसी थी। मामू कहकर पुकार रहे थे। इलेक्ट्रिशियन पुलिसकर्मियों से बदतमीजी कर रहा था। जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने इलेक्ट्रिशियन की पिटाई कर दी थी। 




रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RITESH HUNNY

FirstBihar संवाददाता