ब्रेकिंग
जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दजेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश कुमार पर कार्यकर्ताओं ने की फूलों की बारिश, फादर्स डे पर पिता के पैर छूकर निशांत ने लिया आशीर्वादपटना में नवनिर्मित मकान से युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंकासुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्द

युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर कर निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घ

युवक की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर कर निर्मम हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। घटना नगर थाना क्षेत्र के पोखरिया वार्ड नंबर 36 की है। 


मृतक की पहचान पोखरिया वार्ड नंबर 36 के रहने वाले स्वर्गीय श्यामसुंदर पासवान के 32 वर्षीय पुत्र सुशांत कुमार पासवान उर्फ पिंटू कुमार पासवान के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक पिंटू कुमार अपने घर में अकेले रहता था। बुुधवार के दिन सुबह होने पर देर बाद तक घर से बाहर नहीं निकला तब पास रहने वाले एक किराएदार उसे जगाने के लिए गया। तब देखा कि उसकी किसी ने गोली मारकर हत्या कर दी है। 


जिसके बाद उसने इस बात की सूचना मृतक के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। मृतक की पत्नी ने बताया कि मुझे फोन से सूचना मिली कि आपके पति को गोली मारकर किसी ने हत्या कर दी है। उसने बताया कि जब वह अपने रूम में पहुंची तो उसका पति बेड पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। गौरतलब है कि दोनों पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और स्थानीय लोगों द्वारा पत्नी पर ही हत्या करवाने का आरोप लगाया जा रहा है। आक्रोशित भीड़ ने पत्नी को पटाई करने पर उतारू हो गये।


 लेकिन तभी मौके पर नगर थाना पुलिस पहुंच गयी। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी लेते हुए लोगों को समझाने की कोशिश की। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। घटना के हरेक बिन्दुओं की गहनता से पुलिस जांच कर रही है। लोगों द्वारा पत्नी पर लगाए गये आरोपों की भी जांच की जा रही है। वही मृतक की पत्नी से इस भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 


मृतक के भाई सरोज कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों के द्वारा ही मेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। कुछ दिन पहले मेरी मां से ₹50 हजार लेकर मेरी भाभी आई थी। मेरे भाई के साथ अच्छे ढंग से बर्ताव नहीं करती थी और लगातार उनको प्रताड़ित भी किया करती थी। आज आखिरकार उसने मेरे भाई की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता