ब्रेकिंग
Independence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभIndependence Day 2026 : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से PM मोदी का तिरंगा, वंदे मातरम् के 150 साल ने बनाया दिन खास80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले में दिखेगा भव्य नजारा, PM मोदी 13वीं बार फहराएंगे तिरंगा; हेलिकॉप्टर से बरसेंगे फूल15 अगस्त पर नीतीश कुमार का वो रिकॉर्ड, जिसे आज तक कोई CM नहीं तोड़ सका! गांधी मैदान में 18 बार फहराया तिरंगाIndependence Day 2026: स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने सरकारी आवास पर फहराया तिरंगा, देखें ध्वजारोहण की तस्वीरेंBihar News : 15 अगस्त पर बिहार के 30 हजार परिवारों की बदलेगी जिंदगी! सरकार देगी जमीन का अधिकार, जानिए किसे मिलेगा लाभ

Bihar News : बिहार में महिलाएं कर रहीं शराब तस्करी, होली में दारू की बढ़ी डिमांड का असर

Bihar News : होली के मौके पर बिहार में शराब की डिमांड इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि अब महिलाएं भी इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं.

Bihar News
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में अक्सर तस्कर शराब की हेराफेरी में गिरफ्तार होते रहते हैं. होली आने वाली है और इस वजह से राज्य में तस्कर और भी ज्यादा सक्रिय हो गए हैं. बिहार में शराबबंदी कानून के लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी रूकने का नाम नहीं ले रही है.


प्रदेश के लगभग हर जिले से तस्कर गिरफ्तार हो रहे हैं. आखिर हों भी क्यों ना.. होली की वजह से शराब की मांग भी तो काफी ज्यादा बढ़ चुकी है, ऐसे में तस्करों के साथ-साथ पुलिस की मुस्तैदी भी काफी हद तक बढ़ गई है. लेकिन हैरत की बात यह है कि अब महिलाएं भी इस तस्करी में शामिल हो गई हैं. आखिर मांग का दवाब जो है. इसी क्रम में शेखपुरा जिले के कसार थाना द्वारा एक महिला को गिरफ्तार किया गया है.


छापेमारी के दौरान इस महिला को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया. महिला से लगभग 7 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है. महिला को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने आगे की कार्यवाई शुरू कर दी है. महिला की पहचान रेखा देवी उर्फ़ पुतिनि देवी, पति सोनी मांझी के रूप में हुई है. बताते चलें कि जानकारी के अनुसार ऐसी और भी महिलाएं राज्य भर में सक्रीय हैं जो बेहद गोपनीयता पूर्वक शराब की तस्करी को अंजाम दे रही हैं.


पुरुषों पर तो पुलिस की पैनी नजर होती है और धरल्ले से पुरुष तस्कर पकड़े भी जा रहे, चाहे राह चलते पकड़े जाएं, छापेमारी में पकड़े जाएं या स्टेशनों पर दबोचे जाएं.. लेकिन महिलाओं पर पुलिस को और भी ज्यादा ध्यान देने की जरुरत है क्योंकि अब बात बराबरी की आन पड़ी है. महिलाएं इस क्षेत्र में भी पुरुषों को सीधा टक्कर देती हुई दिखाई देने लगी हैं. अगर अच्छे से जांच की जाए तो पूरे प्रदेश से इस तरह की कई महिला तस्करों की गिरफ्तारियां संभव है.


देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में प्रशासन इस तरह के मामलों से कैसे निपटती है. पुलिस को अब बिना भेदभाव के महिला-पुरुष दोनों को शक के तराजू पर रखते हुए कार्यवाई करने की जरुरत है, तभी ऐसे मामलों को रोका जा सकेगा.