ब्रेकिंग
जेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटरजेल जाएगा या बाहर रहेगा फैजल खान :आज होगा फैसला, बॉडीगार्ड्स की बेल पर भी होगी सुनवाई Bihar News: तेजप्रताप यादव ने खान को कहा था- तुम्हारा दिमाग खिसका हुआ है: रौशन आनंद का समर्थन, फैसल खान को भारी फर्जी बतायाBihar News: भोजपुर में कथित पुलिस एनकाउंटर: भरत तिवारी के पिता-भाई पर भी मुकदमा, BJP नेताओं के विरोध का कोई असर नहींBihar land: बिहार में जमीन की कीमत तय करने का नया नियम, हर तीन साल में होगा भूमि सर्वे, जानें क्या बदलेगाBihar News: नीट परीक्षा में नहीं होगी परेशानी, इन छात्रों को दवा-फल ले जाने की मिली अनुमति; इस समय तक पहुंचें सेंटर

Begusarai News: घर लौट रही महिला को मारी गोली, दो पक्षों के बीच फायरिंग में गोली लगने से बच्ची की मौत, कोचिंग से लौटने के दौरान हुई घटना

BEGUSARAI: बेगूसराय में कोचिंग से घर लौटने के दौरान गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी है। वही एक महिला को भी घर जाने के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह

Begusarai News: घर लौट रही महिला को मारी गोली, दो पक्षों के बीच फायरिंग में गोली लगने से बच्ची की मौत, कोचिंग से लौटने के दौरान हुई घटना
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में कोचिंग से घर लौटने के दौरान गोली लगने से एक छात्रा की मौत हो गयी है। वही एक महिला को भी घर जाने के दौरान बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला बुरी तरह घायल हो गयी है। आनन-फानन  में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर की है। वही दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदीरी महाजी टोला की है जहां दो पक्षों के बीच हो रही फायरिंग में एक छात्रा की गोली लगने से मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।


सबसे पहले बात मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के वार्ड 12 सिकंदरपुर राजौरा की करते हैं जहां घर लौट रही महिला को बदमाशों ने गोली मार दी है। गोली लगने से वो बुरी तरह घायल हो गयी है। महिला की पहचान राजौरा निवासी सत्यनारायण चौधरी के 55  वर्षीया पत्नी शांति देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के बेटे ने किसी से दुश्मनी होने की बात से इनकार किया है। कहा कि मुझे खुद समझ में नहीं आ रहा है कि मां को बदमाशों ने गोली क्यों मारी? घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की छानबीन शुरू की। 


वहीं दूसरी घटना मटिहानी थाना क्षेत्र के रामदिरी महाजी टोला की है। जहां दो पक्षों के बीच मारपीट और फायरिंग के दौरान एक छात्रा की मौत गोली लगने से हो गयी। मृतका की पहचान रामदीरी महाजी वार्ड -9 निवासी अरुण पासवान की 12 वर्षीय बेटी बबीता कुमारी के रूप में हुई है। मृतका के पिता ने बताया कि रोजाना की तरह बेटी समय पर घर आ जाती थी। लेट होने पर मां भी चिंतित हो गयी। हम दोनों उसे ढूंढने चले गये।


 तभी स्थानीय लोगों ने बताया कि महाजी टोला में दो पक्षों के बीच फायरिंग हुई है और एक बच्ची को गोली लग गयी है। स्थानीय मुखिया ने बच्ची का फोटो दिखाया तो पति-पत्नी आनन-फानन में अस्पताल पहुंच गये जहां देखा कि बेटी की मौत हो गयी है। बच्ची कोचिंग पढ़ने के लिए गई थी और घर लौटने के दौरान गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। इस घटना से माता-पिता काफी सदमें में हैं। उनकी आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं और पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता