ब्रेकिंग
बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦सीएम सम्राट चौधरी और अनंत सिंह से मिलीं अक्षरा सिंह, BJP में शामिल होने की अटकलें तेज✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'

Bihar News: चाचा और दादी ने दो मासूम को क्यों खिला दिया जहर? एक की बच्चे की मौत; दूसरे की हालत नाजुक

SITAMARHI: सीतामढ़ी में कलयुगी चाचा और दादी ने दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया। जिससे कृति कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि कृष कुमार नाम का बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल मे

Bihar News: चाचा और दादी ने दो मासूम को क्यों खिला दिया जहर? एक की बच्चे की मौत; दूसरे की हालत नाजुक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SITAMARHI: सीतामढ़ी में कलयुगी चाचा और दादी ने दो मासूम बच्चों को जहर दे दिया। जिससे कृति कुमारी की इलाज के दौरान मौत हो गई है जबकि कृष कुमार नाम का बच्चा गंभीर हालत में अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है।


दरअसल, घटना जिले के रीगा थाना क्षेत्र के उसरहिया की है, जहां चाचा और दादी की शर्मनाक करतूत सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुकेश साह का अपने भाई कमलेश साह माता सीता देवी के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। मुकेश साह की पत्नी रीता देवी जब घास लाने चले गई थी।


इसी बीच कमलेश शाह ने अपनी मां के साथ मिलकर रीता देवी के दो बच्चों को जहर दे दिया। जिसमें 7वर्षीय कृति की मौत हो गई है जबकि 6  वर्षीय कृष इलाजरत है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे सदर डीएसपी राम कृष्ण कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लोगों का बयान दर्ज किया जा रहा है, जो भी दोषी होंगे उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता