ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

निगरानी के हत्थे चढ़ा बिहार का घूसखोर पंचायत सचिव, 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Vigilance Action Bihar: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में विजिलेंस टीम ने पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को नल-जल योजना के भुगतान के एवज में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। शिकायत के सत्यापन के बाद निगरानी विभाग ने यह कार्रवाई की।

Vigilance Action Bihar
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vigilance Action Bihar: पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में निगरानी (विजिलेंस) विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए पंचायत सचिव शंकर प्रसाद को 15 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई नल-जल योजना के मेंटेनेंस भुगतान के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत के बाद की गई।



जानकारी के अनुसार, नल-जल योजना के संवेदक परवेज कौशर से भुगतान कराने के लिए पंचायत सचिव द्वारा कुल 28 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। रिश्वत नहीं देने पर संवेदक को लगातार परेशान किया जा रहा था। इससे तंग आकर परवेज कौशर ने 27 जुलाई को निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई।



शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान मलदहिया मदरसा में आयोजित सहयोग शिविर में पंचायत सचिव शंकर प्रसाद पहली किस्त के रूप में 15 हजार रुपये रिश्वत लेते ही टीम ने उन्हें रंगेहाथ दबोच लिया।



गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ने पंचायत सचिव के आवास पर भी छापेमारी की, जहां से आवश्यक दस्तावेज और अन्य कागजात जब्त किए गए। इस कार्रवाई के बाद स्थानीय प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।



मामले की पुष्टि करते हुए विजिलेंस के डीएसपी कृपाल चंद्र जायसवाल ने बताया कि नल-जल योजना के संवेदक से रिश्वत लेने के दौरान पंचायत सचिव को 15 हजार रुपये के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


बेतिया से संतोष कुमार की रिपोर्ट..

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता