ब्रेकिंग
कटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टकटिहार DCLR शशांक बर्णवाल पर घूसखोरी का आरोप, प्रभारी मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी से महिलाओं ने की शिकायत स्वतंत्रता दिवस से पहले 78 वीरता पुरस्कारों का ऐलान, 9 कीर्ति चक्र और 19 शौर्य चक्र को मंजूरी, देखिये पूरी लिस्टभोजपुरी बवाल’ में पवन सिंह का दमदार अंदाज, भारती सिंह को पीठ पर बैठाकर लगाए पुश-अप्स, कहा..राजाजी का दिलवा आज टूटेगा नहीं, फट जाएगा‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Bihar Crime News: दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, ससुराल वाले फरार

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण में दहेज की मांग पूरी न होने पर नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आरोपी ससुराल वाले मौके से फरार हैं। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के पश्चिम चंपारण से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। घटना रविवार की बगहा चौतरवा थाना क्षेत्र के लगुनहा गांव की है। बताया जा रहा है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर एक नवविवाहिता की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद आरोपी ससुराल वाले शव को घर में ही छोड़कर फरार हो गए।


जानकारी के मुताबिक, विवाहिता की शादी कुछ माह पूर्व ही बड़े धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा चार पहिया वाहन की लगातार मांग की जा रही थी। मायके पक्ष ने आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण यह मांग पूरी नहीं कर पाई। आरोप है कि इसी को लेकर आए दिन विवाहिता को प्रताड़ित किया जा रहा था और अंजाम ये हुआ की महिला की जान ले ली गई। 


घटना की सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, बगहा भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।


उधर, मृतका के मायके वालों का आरोप है कि चार पहिया वाहन की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी गई। परिजनों ने प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से मायके पक्ष का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव में भी इस हृदयविदारक घटना को लेकर आक्रोश और गम का माहौल है। वहीं,  घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और नामजद आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। अधिकारी स्तर पर भी इस मामले पर नजर रखी जा रही है ताकि जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जा सके।