ब्रेकिंग
BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव✦BIHAR NEWS : पटना में जाम का होगा The End! डाकबंगला से रुकनपुरा तक चौड़ी होगी सड़क, 29 करोड़ होंगे खर्च✦Bihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में AI से होगा इलाज का रास्ता आसान! घर बैठे मिलेगी बीमारी और डॉक्टर की जानकारी, ऑनलाइन बुक होगा OPD स्लॉट✦Bihar News : बिहार की महिला अफसर रूबी कुमारी के पास 7 साल में 10 करोड़ की संपत्ति! EOU की छापेमारी में जमीन, फ्लैट और बेनामी स्कॉर्पियो का खुलासा✦Bihar News: बिहार में हड़ताल कर रहे अमीनों की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने जारी किया हटाने का आदेश; जानें पूरा मामला✦Bihar News: दिल्ली से पटना के बीच रोज चलेगी दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन, 6 नवंबर से होगा परिचालन; जानिए टाइमिंग और ठहराव

वार्ड सदस्य और सचिव ने मिलकर किया सरकारी राशि का गबन, वार्ड सदस्य गिरफ्तार, वार्ड सचिव अब भी फरार

AURANGABAD: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के एरकी कला पंचायत के वार्ड नं-09 के वार्ड सदस्य अरुण कुमार सिंह को मदनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तत्कालीन वा

वार्ड सदस्य और सचिव ने मिलकर किया सरकारी राशि का गबन, वार्ड सदस्य गिरफ्तार, वार्ड सचिव अब भी फरार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

AURANGABAD: औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड के एरकी कला पंचायत के वार्ड नं-09 के वार्ड सदस्य अरुण कुमार सिंह को मदनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। तत्कालीन वार्ड सदस्य कमात निवासी अरुण कुमार सिंह और वार्ड सचिव रविरंजन कुमार के ऊपर तत्कालीन प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह के आवेदन पर मदनपुर थाने में गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। 


मदनपुर थाना कांड संख्या-289/21 के तहत 04 अक्टूबर 2021 को तत्कालीन प्रभारी प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह ने थाने में एक आवेदन दिया था।आवेदन में इस बात का जिक्र है कि सात निश्चय योजना के तहत कमात गांव में हरिद्वार सिंह के घर से दुर्गा मंदिर तक नाली पर ढक्कन सहित ईंट सोलिंग एवं पीसीसी का कार्य किया जाना था।


इसके लिए 1197700 रुपया वार्ड सदस्य एवं वार्ड सचिव के संयुक्त खाते के डाली गई थी। इनके द्वारा 1189436 रुपये की अग्रिम राशि निकासी कर सिर्फ 646678 रुपये का ही कार्य किया गया।शेष 542758 रुपये की राशि इन दोनों के द्वारा गबन कर लिया गया।लिखे गए आवेदन में कहा गया है कि,सरकारी राशि के गबन और सरकार के महत्वकांक्षी योजना को विफल करने का प्रयास इन लोगों के द्वारा किया गया है।


आवेदन में वार्ड सदस्य क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह एवं वार्ड सचिव रविरंजन कुमार को मुख्य अभियुक्त बनाया गया था। मदनपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि,इन दोनों पर सुसंगत धारा के तहत कार्यवाई करने की मांग की गई थी।आवेदन के आलोक में कार्यवाई करते हुए रविवार को तत्कालीन वार्ड सदस्य अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।जबकि वार्ड सचिव रविरंजन कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AKASH KUMAR

FirstBihar संवाददाता