ब्रेकिंग
फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते✦फ्लाईदुबई पायलट स्मित मच्छार से मिले दुबई के क्राउन प्रिंस, अजय देवगन ने भी की बहादुरी की तारीफ✦जितिया के दिन युवक ने मां-नाना-नानी समेत 4 की हत्या कर दी, 5 लोगों को किया घायल, आरोपी को पुलिस ने दबोचा ✦शराबबंदी वाले बिहार में सूखे नशे का कहर: मधुबनी में चाकूबाजी की तीन घटनाएं✦'नई नवेली' फिल्म की रिलीज से पहले पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचीं बॉलीवुड एक्ट्रेस यामी गौतम, मत्था टेक लिया आशीर्वाद✦कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली से पटना लौटी लालू फैमिली, तेजस्वी यादव बोले- BJP से मिल जाते तो राजा हरिश्चंद्र होते

वार्ड पार्षद पति हत्याकांड मामले का खुलासा, 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

NALANDA: वार्ड पार्षद पति चितरंजन सिंह हत्याकांड मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी भोसू भाई यादव समेत दो आरोपियों क

वार्ड पार्षद पति हत्याकांड मामले का खुलासा, 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
Santosh Singh
2 मिनट

NALANDA:  वार्ड पार्षद पति चितरंजन सिंह हत्याकांड मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने विधानसभा चुनाव के पूर्व प्रत्याशी भोसू भाई यादव समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। भोसू यादव पर डकैती सहित दर्जनों मामले दर्ज है। गौरतलब है कि 7 मार्च 2021 को दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर में सिलाव नगर पंचायत के वार्ड पार्षद पति चितरंजन सिंह की हत्या कर दी गयी थी। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हंगामा मचाया था और अपनी अपनी दुकाने बंद कर विरोध जताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की थी। जिसके बाद त्वरीत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को धड़ दबोचा।  

वार्ड पार्षद पति हत्याकांड मामले का खुलासा, 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा


वार्ड पार्षद पति हत्याकांड मामले का खुलासा, 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

नालंदा एसपी हरिप्रसाथ एस ने बताया कि मृतक चितरंजन सिंह का गिरफ्तार आरोपियों के साथ भूमि विवाद था। 7 मार्च को एक युवती के बुलावे पर वार्ड पार्षद पति बिहारशरीफ आया था तभी घर लौटने के दौरान पहले से घात लगाए बदमाशों ने गोली मारकर चितरंजन सिंह की हत्या कर दी। दीपनगर थाना क्षेत्र के कुंडलपुर के पास हुई इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था। नालंदा पुलिस के लिए यह पूरी तरह से ब्लाइंड केस था। जिसकी गुत्थी को अब नालंदा पुलिस ने सुलझा लिया है। छापेमारी टीम में सदर डीएसपी डॉ. शिब्ली नोमानी, दीपनगर थानाध्यक्ष मो. मुश्ताक अहमद, बिहार थानाध्यक्ष दीपक कुमार, नालंदा थानाध्यक्ष शशिरंजन, डीआईयू प्रभारी सुबोध कुमार, चंदन कुमार के अलावे पुलिस बल के जवान भी शामिल थे।


वार्ड पार्षद पति हत्याकांड मामले का खुलासा, 2 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

टैग्स
रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

Pranay Raj

FirstBihar संवाददाता