ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

वार्ड पार्षद की कार पर अंधाधुंध फायरिंग, पार्षद पति समेत दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक

KATIHAR: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हबै जहां वार्ड पार्षद की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी। बाइक सवार पांच अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस दौरान 20 राउंड गोली

वार्ड पार्षद की कार पर अंधाधुंध फायरिंग, पार्षद पति समेत दो की मौत, तीसरे की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

KATIHAR: कटिहार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही हबै जहां वार्ड पार्षद की कार पर अंधाधुंध फायरिंग की गयी। बाइक सवार पांच अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस दौरान 20 राउंड गोली दागी गयी। जिसमें पार्षद पति सहित 2 लोगों की मौत हो गयी है जबकि एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। 


मृतक की पहचान वार्ड पार्षद के पति 35 वर्षीय छोटू पोद्दार और उनके सहयोगी 32 वर्षीय प्रीतम चौधरी के रूप में हुई है। वही उनके ड्राइवर उदिप पोद्दार गोली लगने से घायल हो गया है। उदिप के कमर में गोली लगी है, जो गंभीर रूप से घायल हो गया है। आनन-फानन में घायल उदिप को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 


घटना नगर थाना क्षेत्र के हरिगंज चौक की है। जहां तीनों कार में सवार होकर कोर्ट से लौट रहे थे। तभी बाइक सवार पांच अपराधी गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से दो लोगों की मौत हो गयी जबकि तीसरा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। घायल ड्राइवर ने बताया कि करीब 20 राउंड फायरिंग की गई थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने कहा कि बिहार में जंगल राज पार्ट-3 है। राज्य में आम आदमी से लेकर जनप्रतिनिधि सुरक्षित नहीं है।


घटना के बाद स्थानीय लोग आनन-फानन में कटिहार नगर निगम के वार्ड संख्या 45 की वार्ड पार्षद खुशबू परवीन के पति छोटू पोद्दार, उसके सहयोगी प्रीतम चौधरी और ड्राइवर उदिप पोद्दार को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने छोटू और प्रीतम को मृत घोषित कर दिया। वहीं, ड्राइवर का इलाज चल रहा है। घायल उदिप पोद्दार ने बताया कि कटिहार कोर्ट से लौट कर नगर थाना क्षेत्र के हरगंज चौक पहुंचे थे। इसी दौरान पांच की संख्या में अपराधियों ने सामने से आकर गाड़ी रोकी और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 15 से 20 राउंड गोली चलाने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। छोटू पोद्दार और प्रीतम चौधरी के सिर, सीना और पेट में गोली लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।


घटना की सूचना मिलने के बाद कटिहार एसपी जितेंद्र कुमार और नगर थाना प्रभारी राघवेंद्र सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। एसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक छोटू पोद्दार एक इंटर स्टेट कुख्यात अपराधी था। उसके खिलाफ लूट, हत्या, डकैती सहित दर्जनों मामले चल रहे थे। कुछ दिनों पहले ही वह जेल से बेल पर बाहर आया था। मामले की जांच पुलिस कर रही है।


रिपोर्टिंग
T

रिपोर्टर

Tahsin Ali

FirstBihar संवाददाता