ब्रेकिंग
तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम✦तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो युवकों की मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल✦खेत की मेढ़ काटने को लेकर खूनी विवाद, कुल्हाड़ी से वार कर युवक की हत्या✦‘नीतीश के हटने के बाद NDA की राजनीतिक जमीन खिसकी’, MLC चुनाव से पहले प्रशांत किशोर का दावा✦दशहरा के बीच पटना में हत्या से सनसनी: चाचा ने भतीजे को मारी 6 गोलियां, प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद में मर्डर की आशंका✦दुर्गा पूजा मेला देखने बहन के घर आए युवक की गोली मारकर हत्या, अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

दुर्गा पूजा मेला के बीच चोरी की बड़ी वारदात, 40 लाख के गहने और 6 लाख कैश ले उड़े शातिर चोर

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी शहर की ढोलकिया गली में दुर्गा पूजा मेला के दौरान चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के गहने और 6 लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान और गिरफ्तारी में जुटी है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के गयाजी शहर में दुर्गा पूजा मेला के बीच चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। ढोलकिया गली में बीती रात चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख रुपये नकद चोरी कर लिए। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया।




घटना के संबंध में गृहस्वामी ने बताया कि वे लोग रात में दुर्गा पूजा घूमने के लिए घर से बाहर गए थे। जब वे वापस लौटे तो घर का दरवाजा खुला हुआ मिला। अंदर जाने पर देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। 




उन्होंने बताया कि करीब 40 लाख रुपये के जेवरात और छह लाख रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद गृहस्वामी ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 




पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही, चोरों की पहचान करने के लिए गली में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस चोरी की घटना से जुड़े हर पहलुओं से भी जांच कर रही है। चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।

रिपोर्ट- नितम राज, गयाजी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता