ब्रेकिंग
'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦रामकुमार सिंह हत्याकांड: तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार से की वीडियो कॉल पर बात, न्याय दिलाने का दिया भरोसा✦पुलिस को देखते ही भगने लगा अपाची सवार युवक, तलाशी ली तो उड़ गए होश...

बिहार में बड़ी लूट की साजिश नाकाम, महिला समेत 10 अपराधी गिरफ्तार; व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्डिंग से खुला राज

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा के बाद ज्वेलरी दुकानों और CSP केंद्रों में लूट की साजिश का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने एक महिला समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी में पिस्टल, कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई है।

Bihar Crime News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: सीतामढ़ी में दुर्गा पूजा के बाद सीतामढ़ी में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देने की साजिश रची जा रही थी। बदमाशों के निशाने पर ज्वेलरी दुकानें और ग्राहक सेवा केंद्र (CSP) थे। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान महिला के घर से पिस्टल, कारतूस समेत अन्य सामग्री बरामद की गई है। 




डीएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि करीब 10 से 15 लोगों का गिरोह लूट की योजना बना रहा था। पुलिस ने मामले में दीपक कुमार की गिरफ्तारी के बाद जांच तेज की, जिसके आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुंचने में सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपियों में दीपक और सौरव समेत कुल 10 लोग शामिल हैं। 




पुलिस जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य शातिर अपराधी शिवम के संपर्क में थे। आरोपियों के बीच व्हाट्सएप पर हुई बातचीत और कॉल रिकॉर्डिंग से पुलिस को कई अहम सुराग मिले। पुलिस के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों की जांच के दौरान ज्वेलरी दुकानों और CSP केंद्रों को निशाना बनाने की योजना का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की।




छापेमारी के दौरान एक महिला के घर से पिस्टल बरामद होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इसके अलावा कारतूस और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है। पुलिस अब गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों और शातिर अपराधी शिवम की भूमिका की जांच कर रही है। डीएसपी राजीव कुमार सिंह के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SAURABH KUMAR

FirstBihar संवाददाता