ब्रेकिंग
पटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदपटना के बाद अब पश्चिम चंपारण में स्कूल बंद, भीषण गर्मी को देखते हुए डीएम ने लिया फैसलापटना में कार से मिला युवक का शव, गर्दनीबाग इलाके में मचा हड़कंपबेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी नीतीश और मक्का मदीना गिरफ्तारकटिहार में 'फर्जी सिपाही' गिरफ्तार, खाकी का रौब दिखाकर लोगों की आँखों में धूल झोंक रहा था सुशील पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंद

वार्ड पार्षद के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 को लगी गोली, हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने खदेड़ा

GAYA : बड़ी खबर गया से है जहां बेखौफ अपराधियों ने वार्ड पार्षद के घर जमकर गोलीबारी की है. इस हमले में घर की 2 महिलाओं को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गय

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

GAYA : बड़ी खबर गया से है जहां बेखौफ अपराधियों ने वार्ड पार्षद के घर जमकर गोलीबारी की है. इस हमले में घर की 2 महिलाओं को गोली लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 


बताया जाता है कि गया के कोतवाली थाना इलाके के तुतबाड़ी में वार्ड संख्या 13 के पार्षद राहुल कुमार के घर पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. उस वक़्त घर मे सिर्फ महिलाएं थी. गोली की आवाज सुन कुछ महिलाएं छत पर निकली तो दो महिलाओं के पैर में गोली के छर्रे लग गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. 


घटना के बाद आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर हंगामा कर रहे थे पर पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया. स्थिति तनावपूर्ण होते देख गया डीएम, एसएसपी, एसडीओ सहित कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे.


एसएसपी ने बताया कि 2 गुटो में लड़ाई हुई है जिसमें 2 लोग घायल हुए है. मामले की छानबीन की जा रही है, जो भी दोषी पाए जाएंगे उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  

रिपोर्टिंग
P

रिपोर्टर

PANKAJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता