ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

बिहार के रहने वाले शख्स को प्रेमिका ने दिखा धोखा, गुस्से में उसने 2 बिहारी समेत 9 का किया मर्डर

DESK: बिहार के रहने वाले शख्स ने तेलंगाना के वारंगल में 9 लोगों की हत्या इसलिए कर दी थी कि उसकी प्रेमिका ने उसको धोखा दे दिया था. धोखा देने के बाद वह दो बिहारी युवकों से बात

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK:  बिहार के रहने वाले शख्स ने तेलंगाना के वारंगल में 9 लोगों की हत्या इसलिए कर दी थी कि उसकी प्रेमिका ने उसको धोखा दे दिया था. धोखा देने के बाद वह दो बिहारी युवकों से बात करती थी. यह बात पुराने प्रेमी को हजम नहीं हो रहा था. जिसके बाद उसने खूनी खेल खेला.

बिहार के रहने वाले आरोपी संजय कुमार झा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद ही इसका खुलासा हुआ है. वारंगल के सीपी वी. रविंदर ने बताया कि अवैध संबंध के कारण दो महिलाओं और एक 3 साल के बच्चे सहित 9 लोगों की हत्या कर दी गई है. संजय ने तीन लोगों की मदद से  9 लोगों की हत्या कर दी थी. हत्या के बाद सभी शवों को कोल्ड स्टोर के कुएं में फेंक दिया था. 

प्रेमिका ने दिया था धोखा

पुलिस ने बताया कि पश्चिम बंगाल के परिवार के रहने वाली एक महिला के साथ संजय कुमार झा का अवैध संबंध था. लेकिन प्रेमिका ने उसे छोड़ दिया और बिहार के रहने वाले श्रीराम कुमार और श्याम के सात उसका प्रेम प्रसंग चलने लागा. लेकिन यह बात संजय को नागवार गुजरी. उसने प्रेमिका के पिता के जन्मदिन पार्टी में सभी को खाने में जहर दे दिया. बता दें कि एक साथ 9 शव मिलने के बाद आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण सुसाइड की बातें सामने आई थी, लेकिन पुलिस ने इसका खुलासा कर दिया.