ब्रेकिंग
चीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासाचीनी की बढ़ती कीमतों पर मंत्री श्रवण कुमार का अजीबोगरीब बयान, कहा..सब डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं, इसलिए पहले से ही कम खा रहे हैंथाना प्रभारी जब तक रहेगा चोरी चकारी करता रहेगा, भैंस विवाद को लेकर पूर्व विधायक ने IG से की शिकायतपूर्णिया के रूपबानी सिनेमा को मिला नेशनल अवार्ड, बना देश का बेस्ट सिंगल स्क्रीन थियेटररौशन यादव के घर पहुंचे तेजस्वी यादव, बहन को मेडिकल कॉलेज में नौकरी देने का किया ऐलानEOU की बड़ी कार्रवाई: अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी अजय सिंह के 3 ठिकानों पर रेड, 3.43 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा

बिहार में अपराधी बेखौफ: लूटपाट के दौरान वकील को मारी गोली, बाइक छीनकर बदमाश फरार

SITAMARHI: बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है. आए दिन अपराधियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला राज्य के सीतामढ़ी का है जहां अपराधियों ने बाइक सवार बदनाशो

बिहार में अपराधी बेखौफ: लूटपाट के दौरान वकील को मारी गोली, बाइक छीनकर बदमाश फरार
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

SITAMARHI: बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए है. आए दिन अपराधियों द्वारा आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. ताजा मामला राज्य के सीतामढ़ी का है जहां अपराधियों ने बाइक सवार बदनाशों ने मार दी गोली. गोली लगने से वकील बुरी तरह घायल हो गए. 


घटना जिले के डुमरा थाना क्षेत्र के लगमा से बाजीतपुर के बीच की है. जहां अपने पैतृक निवास से लौट रहे एक वकील को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी. जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गए. घटना के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. 


घयल वकील की पहचान लक्ष्मीकांत झा के रूप मे की गई है. लक्ष्मीकांत झा और उनके भाई केशव झा दोनों अपने बाइक से पैतृक निवास महिसार से लौट रहे थे. इसी बीच में लगमा बाजीतपुर के बीच में घात लगाए बदमाशों ने उन्हें रोका और उनके भाई केशव झा की बाइक छीन ली. और वकील लक्ष्मीकांत झा को दो गोली मार दी.


बताया गया कि एक गोली सीने को छू के निकली और दूसरी हाथ में लगी. जिसके बाद आनन-फानन में वकील को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. घटना की जानकारी मिलते ही SDPO सुबोध कुमार घटना की जानकारी लेने हॉस्पिटल पहुंचे. जिसके बाद पुलिस के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है. 

टैग्स