ब्रेकिंग
सहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्मानासहरसा में कफ सिरप तस्कर को 10 साल की सजा, 5 लाख रुपये का भी जुर्मानाEO विमल हत्याकांड: CM से मिली मृतक की पत्नी, सम्राट चौधरी ने स्पीडी ट्रायल चलाने का दिया निर्देशपरिवार में एक सदस्य सरकारी नौकरी में तो दूसरे को नहीं मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, पटना हाई कोर्ट का अहम फैसलामंत्री दीपक प्रकाश बने MLC,प्रस्ताव पर राज्यपाल ने दी सहमति, उपेंद्र कुशवाहा बोले..यह तो होना ही थाबिहार में गंगा नदी में प्रदूषण पर NGT सख्त, गंदा पानी बहाने वाले शहरों से वसूला जाएगा जुर्माना

व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां देर शाम बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से

व्यवसायी की गोली मारकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: इस वक्त की बड़ी खबर बेगूसराय से आ रही है जहां देर शाम बेखौफ अपराधियों का तांडव देखने को मिला। बाइक सवार दो अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा मिलन चौक के समीप की है। मृतक की पहचान बाघा निवासी हरिवंश साह के 35 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक नीरज साह अपने घर के सामने बैठा हुआ था तभी एक  बाइक पर सवार दो अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली नीरज कुमार को जा लगी। गोली लगने के बाद खून से लथपथ होकर नीरज साह बेहोश होकर घर के सामने ही गिर गया।


गोली की आवाज सुनने के बाद घरवाले दौरे तो अपराधी हथियार लहराते हुए फायरिंग करते फरार हो गये। गोली चलने के बाद काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल हो गया। परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए नीरज को बेगूसराय सदर अस्पताल ले गये जहांं डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना के बाद लोहिया नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक नीरज आइसक्रीम का कारोबारी था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच हुआ है। वही गांव में मातम का माहौल है। 

रिपोर्टिंग
J

रिपोर्टर

JITENDRA

FirstBihar संवाददाता