ब्रेकिंग
पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!पटना में 4 युवकों की संदिग्ध मौत के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 42 गिरफ्तार; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजारबेतिया में स्वर्ण व्यवसायी को सीने में मारी गोली, गंभीर हालत में GMCH भर्तीघूंघट में सास-बहुओं का दंगल! यहां 500 साल पुरानी महिला कुश्ती परंपरा आज भी कायमबांका के फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय में जन्म प्रमाणपत्र को लेकर विवाद, BDO से धक्का-मुक्की, पूर्व मुखिया समेत 4 पर केसअब कीपैड फोन से भी बिना नेट के भेज सकेंगे पैसे, बिना इंटरनेट होगा UPI पेमेंट!

व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, नाइटी चोर ने घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई तस्वीर

BEGUSARAI: बेगूसराय में नाइटी गैंग सक्रिय है जो आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार नाइटी चोर ने एक जूता-चप्पल के व्यवसायी के घर में घुसकर लाखों की चोरी कर ली है

व्यवसायी के घर लाखों की चोरी, नाइटी चोर ने घटना को दिया अंजाम, CCTV में कैद हुई तस्वीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में नाइटी गैंग सक्रिय है जो आए दिन चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार नाइटी चोर ने एक जूता-चप्पल के व्यवसायी के घर में घुसकर लाखों की चोरी कर ली है। महिला के कपड़े पहने चोर की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस चोर का पता लगाने में जुटी है। 


मंगलवार की देर रात चोरों ने बेगूसराय के जूता-चप्पल व्यवसायी मो. मोइयुद्दीन के बड़े पुत्र मो. शाहनवाज आलम उर्फ मुन्ना के घर में घुसकर 40 लाख कैश और गहना समेत 70 लाख की संपत्ति चोरी कर ली। चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद नाइटी चोर मौके से फरार हो गये। लेकिन इनकी तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गयी है। 


जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे नाइटी पहने चोर घर में घुसता और चोरी की बड़ी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो जाता है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले भी नाइटी गैंग बेगूसराय में कई चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। नाइटी गैंग की करतूत से लोग खासे परेशान हैं। 


लोगों का कहना है कि पहचान छिपाने के लिए चोर नाइटी पहनकर घर में घुसता है और चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। सीसीटीवी में नाइटी चोर की तस्वीर कैद होने के बावजूद चेहरा क्लियर नहीं आता है जिसकी वजह से नाइटी चोर का पता नहीं लग पाता है। जिसके बाद नाइटी गैंग फिर किसी दूसरी घटना को अंजाम देने के फिराक में लग जाता है। इलाके में नाइटी गैंग की चर्चा खूब हो गयी है। लोग इस गैंग के आतंक से परेशान हैं.