ब्रेकिंग
नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा नेपाल के बाढ़ का पानी गंडक बैराज पहुंचा, बढ़ा जलस्तर, जल संसाधन विभाग ने कहा- घबराएं नहीं, सतर्क रहेंखेत में सब्जी तोड़ने गए किसान की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनीसमस्तीपुर के महथी बांध पर अंधाधुंध फायरिंग, युवक को लगी 3 गोली, हालत नाजुकछात्रों के लिए अच्छी खबर: 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दे रहे छात्रों से मिले CMO के अधिकारी, CM सम्राट चौधरी ने बातचीत के लिए बुलायानेपाल में भूस्खलन का अलर्ट, पहाड़ी नदियों में उफान से पश्चिम चंपारण में बाढ़ का खतरा

समस्तीपुर में लूट की बड़ी वारदात, आभूषण दुकानदार से 10 लाख के गहने की लूट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में तेज तर्रार माने जाने वाले नए एसपी विनय तिवारी के योगदान के दिन ही अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया और एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।

समस्तीपुर में लूट की बड़ी वारदात, आभूषण दुकानदार से 10 लाख के गहने की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SAMASTIPUR: समस्तीपुर में तेज तर्रार माने जाने वाले नए एसपी विनय तिवारी के योगदान के दिन ही अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया और एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज करायी। अपराधियों ने इस बार आभूषण दुकानदार को अपना निशाना बनाया है।आधा दर्जन अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप के मालिक से 10 लाख रुपये के आभूषण लूट लिये और मौके से फरार हो गये। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। 


मामला समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना के रुदौली चौक का है। जहां आनंद ज्वेलर्स दुकान को बंद कर मालिक विजय भूषण प्रसाद अपने बेटे के साथ बाइक से घर जा रहे थे। इसी दौरान हरपुर ऐलोथ पोखर के पास 3 बाइक पर सवार घात लगाए 6 अपराधियों ने उन्हें घेर लिया। दहशत फैलाने के लिए दो राउंड फायरिंग भी की और फिर आभूषण और पैसे से भरा थैला छीनकर फरार हो गया। 


दुकानदार की माने तो थैले में दस से पंद्रह लाख के आभूषण और दस हजार कैश थे। घटना की सूचना मुसरीघरारी थाने को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है। लूट की इस वारदात से सर्राफा व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। 


गौरतलब है कि विगत दिसम्बर महीने में ही हीरा ज्वेलर्स से अपराधियों ने एक करोड़ से ज्यादा के आभूषण लूट लिए थे। अब साल के चौथे दिन बेखौफ अपराधियों ने स्वर्ण व्यवसायी विजय भूषण को अपना निशाना बनाया। सर्राफा व्यवसायी से 10 लाख रुपये के आभूषण और दस हजार कैश लूटकर फरार हो गये। 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAMESH SHANKAR

FirstBihar संवाददाता