ब्रेकिंग
बूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेराबूढ़ी गंडक में डूबे तीन किशोर, पांच दोस्त निकले थे नहाने, SDRF और गोताखोरों का सर्च ऑपरेशन जारीमुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव: बाबा गरीबनाथ धाम जा रहे कांवरिया को मारी गोली, हालत गंभीरदिल्ली मेट्रो में हंगामा: महिला की फोटो लेने के आरोप में CISF जवान सस्पेंडUGC-NET जून 2026: अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की परीक्षा रद्द, NTA ने जारी किया नया शेड्यूल‘अभी भी कुछ लोग दिमागी नक्सली’, कांग्रेस पर BJP का पलटवार, रविशंकर प्रसाद ने चिदंबरम को घेरा

पत्रकार विमल यादव हत्याकांड: मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार, एसपी के नेतृत्व में रातभर चली छापेमारी

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। ए

पत्रकार विमल यादव हत्याकांड: मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा गिरफ्तार, एसपी के नेतृत्व में रातभर चली छापेमारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

ARARIA: बड़ी खबर अररिया से आ रही है, जहां पत्रकार विमल यादव हत्याकांड में पुलिस को अहम कामयाबी मिली है। पुलिस ने हत्याकांड के मुख्य शूटर अर्जुन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी के नेतृत्व में सोमवार की रातभर हुई छापेमारी में पुलिस को यह सफलता मिली है।


दरअसल, बीते शुक्रवार को बदमाशों ने रानीगंज स्थित दैनिक अखबार के संवाददाता विमल कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी। अपराधियों ने पत्रकार विमल  यादव के घर पर पहुंचकर इस वारदात को अंजाम दिया था। गोली लगने से विमल यादव ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। घर का दरवाजा खटखटाने के बाद जैसे ही विमल यादव ने दरवाजा खोला था, बदमाश उन्हें गोली मारकर मौके से फरार हो गए थे।


इस मामले में एसपी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को देर रात छापेमारी कर हत्याकांड में शामिल मुख्य शूटर को अर्जुन शर्मा को धर दबोचा। इस छापेमारी के दौरान कई थानों की पुलिस टीम मौजूद थी। उम्मीद जताई जा रही है कि अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह गिरफ्तारी को लेकर खुलासा कर सकते हैं। बता दें कि पत्रकार विमल यादव के भाई गब्बू यादव की साल 2019 में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना में विमल यादव मुख्य गवाह थे।