ब्रेकिंग
Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन✦Bihar Cabinet Meeting: 30 वाटर कैनन और 86 नए वज्र वाहन खरीदेगी बिहार सरकार, 62.52 करोड़ रुपये होंगे खर्च✦बिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: 30 एजेंडों पर लगी मुहर, 2,761 करोड़ से 2,554 कृषि फीडर होंगे सोलराइज✦गंडक का बांध टूटने से गोपालगंज में बाढ़ का कहर, डूबने से महिला की मौत, पानी में बहकर आए 2 हिरण✦बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 30 एजेंडों पर लगी मुहर✦तिरहुत MLC चुनाव को लेकर जन सुराज की तैयारी तेज, डॉ. बीमोहन कुमार और श्याम नंदन यादव ने भरा नामांकन

Bihar Crime News: निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, 5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में निगरानी निभाग की टीम ने एक घूसखोर दारोगा को रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है. एक केस में पैरवी के नाम पर पीड़ित से पांच हजार रुपए ले रहा था.

Bihar Crime News
पकड़ा गया एक और घूसखोर
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: वैशाली के महुआ थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम को विजिलेंस टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। दारोगा को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ पटना ले गई, जहा पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।


जानकारी के मुताबिक, महुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक के पास सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम पीड़ित परिवादी दामोदर सिंह से 5000 रिश्वत ले रहे था, तभी जाल बिछाए बैठे विजिलेंस की टीम ने दबोच लिया। मेघनाथ राम ने परिवादी से केस में मदद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने को लेकर थाना से तकरीबन 2 किलोमीटर दूर छतवारा चौक के पास परिवादी को बुलाया था और वही उसे रुपया ले रहा था। 


हालांकि इस संबंध में दामोदर सिंह के द्वारा विजलेंस की टीम को पहले ही शिकायत की गई थी। दामोदर सिंह रिश्वत देने में आनाकानी कर रहे थे। जिसको लेकर सब इंस्पेक्टर मेघनाथ राम के द्वारा केस में मदद नहीं की जा रही थी। इसी को लेकर परिवादी दामोदर सिंह ने पटना विजिलेंस की टीम से शिकायत की थी।


इस संबंध में निगरानी विभाग का डीएसपी ने बताया कि 409 /25 महुआ थाना में दर्ज कांड में केस में मदद करने और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए अनुसंधान सब इंपेक्टर मेघनाथ राम ने परिवादी दामोदर सिंह से थाना क्षेत्र अंतर्गत छतवारा चौक के पास 5 हजार रुपए ले रहे थे, तभी पकड़ा गया है, परिवादी दामोदर सिंह ने पहले ही निगरानी विभाग से शिकायत दर्ज कराई थी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता