ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर कानूनगो, 5 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar Crime News: बिहार में घूसखोर अधिकारियों औक कर्मचारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर अधिकारी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. सुपौल में एक ऐसे ही सरकारी कर्मचारी को निगरानी ने दबोचा है.

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Crime News: सुपौल से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जदिया थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत में पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कानूनगो को 5 हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है।


जानकारी देते हुए निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर ने बताया कि परिवादी अनुपम कुमार की शिकायत पर आज गुड़िया पंचायत सरकार भवन में सर्वे कार्य में लगे कानूनगो विकास कुमार को निगरानी थाना कांड संख्या 12/2025 दिनांक 19 मार्च 25 के आलोक में 5 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथों गिरफ्तार किया गया है।


परिवादी अनुपम कुमार ने बताया कि सर्वे का काम चल रहा है दो-तीन साल पूर्व जब प्लॉट पर वेरिफिकेशन के लिए अमीन गए हुए थे तो वहीं से दिक्कत हो रहा है। हाल के दिनों में सर्वेयर ने घूस नहीं देने के कारण मेरे पिता द्वारा खरीदी गई जमीन का रकवा कम करके भेज दिया। उसी को ठीक करने के लिए कानूनगो विकास कुमार के पास गए थे तो इन्होंने दस हजार रुपये घुस मांगा था जबकि यह जब वेरिफिकेशन के लिए वहां गए थे तो इन्हें भी मेरे द्वारा बताए गए सभी बात धरातल पर सत्य था, इसके बावजूद भी इनके द्वारा घूस मांगी गई थी। काफी मान मन्नौवल के बाद 5 हजार रुपए पर काम करने के लिए कानूनगो तैयार हुए थे, जिसकी शिकायत निगरानी से किया था। 


निगरानी ने कानूनगो विकास कुमार को 5 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथों पकड़ने के बाद उसे त्रिवेणीगंज बस स्टैंड स्थित एक निजी आवासीय होटल में रखा है, जहां निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम द्वारा जरूरी कागजी कार्रवाई की जा रही है। जिसके बाद निगरानी की टीम उसे पटना ले जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक सुजीत कुमार सागर ने बताया कि इस कार्रवाई में पुलिस उपाधीक्षक समीर चंद्र झा के साथ निगरानी की पांच सदस्यीय टीम शामिल रही।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता