ब्रेकिंग
पूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेशपूर्व सीएम ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, गाड़ी पर फेंके गए कीचड़-जूते; गरमाई बंगाल की सियासतमामी के इश्क में भांजे ने कर दिया कांड! मामा की हत्या कर शव को लगाया ठिकाने, खुलासे से मचा हड़कंपहरिद्वार में 500 हॉर्न वाली मॉडिफाइड बाइक सीज, कांवड़ यात्रा में पुलिस की सख्त कार्रवाईBPSC TRE-3 में आरक्षण का बड़ा खेल? यूपी-ओडिशा के अभ्यर्थियों को बिहार में आरक्षित कोटे से मिली नौकरी, अब खुला पूरा मामलाBihar Education : सरस्वती की जगह लक्ष्मी की उपासना? DPO अजीत अमर तो बानगी हैं, इसी विभाग के एक और अफसर के बारे में जानें- रिश्तेदार के नाम पर 'पेट्रोल पंप' से लेकर अन्य में करोड़ों के निवेश

Bihar Crime: बिहार में सुधरने का नाम नहीं ले रहे घूसखोर, दारोगा को 75 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा

पटना के रूपसपुर थाने के 2 दारोगा रंजीत कुमार और फिरदौस आलम को 50 हजार रूपये घूस लेते निगरानी की टीम ने बीते दिनों ही दबोचा था। इस कार्रवाई के अभी हफ्तेभर भी नहीं हुए कि एक और घूसखोर दारोगा रोशन कुमार सिंह विजिलेंस के हत्थे चढ़ गया।

BIHAR POLICE
घुसखोर गिरफ्तार
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

Bihar Crime News: विजिलेंस की टीम आए दिन घूसखोरों को पकड़ती है लेकिन इसके बावजूद घूस लेने वाले लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े जा रहे हैं। इस बार निगरानी की टीम ने मुजफ्फरपुर में घूसखोर को दबोचा। सरैया थाना के पुलिस अवर निरीक्षक (SI) रोशन कुमार सिंह को 75 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगेहाथों विजिलेंस की टीम ने गिरफ्तार किया है। 


मुजफ्फरपुर-छपरा मुख्य मार्ग के मड़वन के पास घूस लेते एसआई रोशन कुमार सिंह की  गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम अपने साथ पटना ले गयी है जहां निगरानी कोर्ट में उसे पेश किया जाएगा।  बता दें कि इससे पहले निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने बीते दिनों 50 हजार रुपये घूस लेते रूपसपुर थाने में तैनात दो दारोगा को गिरफ्तार किया था। निगरानी ब्यूरो ने एक रिटायर्ड इंजीनियर तुषार कुमार पांडेय की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की़ थी।


 दोनों दारोगा पर यह आरोप लगाया गया था कि केस को मैनेज करने के लिए रूपसपुर थाने का दारोगा फिरदौस आलम और रंजीत कुमार 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे हैं। जिसके बाद निगरानी की टीम ने पूरे मामले की सत्यता की जांच की और शिकायत को सही पाया। जिसके बाद एक धावा टीम का गठन किया गया। बीते गुरुवार की रात दोनों दारोगा को शास्त्रीनगर स्थित एलएनजेपी हड्डी अस्पताल के पास रात के अंधेरे में तुषार पांडेय से रिश्वत की रकम लेते गिरफ्तार कर लिया।


 गिरफ्तारी के बाद दोनों को निगरानी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। करीब हफ्तेभर पहले निगरानी की टीम ने पटना से दो दारोगा को घूस लेते रंगेहाथों दबोचा था। दोनों पर कार्रवाई की जा रही है। निगरानी की इस कार्रवाई से भी मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाने के एसआई रोशन कुमार सिंह ने सबक नहीं ली। छपरा के रहने वाले दारोगा रोशन कुमार सिंह को निगरानी की टीम अपने साथ पटना लेकर रवाना हो गयी है। जहां निगरानी की विशेष अदालत में उसकी पेशी होगी। 

Bihar Crime: बिहार में सुधरने का नाम नहीं ले रहे घूसखोर, दारोगा को 75 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा

Bihar Crime: बिहार में सुधरने का नाम नहीं ले रहे घूसखोर, दारोगा को 75 हजार रूपये घूस लेते विजिलेंस ने दबोचा

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता