ब्रेकिंग
Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट✦Bihar News : शराबबंदी के बाद बिहार में बढ़ा ‘सूखा नशा’! CM सम्राट चौधरी बोले- युवा पीढ़ी नशे में गई तो बर्बाद हो जाएगा बिहार; 8 जिलों को किया टारगेट✦नौकरी के नाम पर 5.60 लाख की ठगी: फर्जी DSP की साथी प्रीति के घर बजा ढोल, पुलिस ने चपकाया इश्तेहार✦Bihar Police : सिपाही से DGP तक की वर्दी पर लगेगा खास निशान, इस महीने पटना में होगा भव्य समारोह; 18 करोड़ से ज्यादा की तैयारी✦1 नवंबर से इस एक्सप्रेस-वे पर नहीं चलेंगे मालवाहक वाहन... सरकार ने लगाया BAN, जानें क्या है वजह✦Patna News: पटना में 5 नवंबर तक इस ROB पर चारपहिया वाहनों की नो एंट्री, घर से निकलने से पहले जान लें रूट

Bihar Crime News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक को मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। घटना चारमुखी मंदिर वैशाली थाना क्षेत्र की है।

Bihar Crime News
बिहार क्राइम न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी। घटना चारमुखी मंदिर वैशाली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित की पहचान मनीष कुमार (18) के रूप में हुई है। वह रामेश्वर राय का पुत्र है और चारमुखी मंदिर वैशाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है। हालांकि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ने की बात सामने आई है। हालांकि की घायल द्वारा यह बताया जा रहा है कि रात करीब 10 बजे सिक्रेट पीने गए हुए थे। 


जानकारी के मुताबिक, घटना के समय मनीष अपने गांव में घूम रहा था। इसी दौरान एक ग्लैमर बाइक पर सवार दो बदमाश वहां पहुंचा। उसने मनीष से उसका नाम पूछा नहीं बताने पर गाली गलौज किया और फिर उसके दाहिने पैर की जांघ में गोली मार दी। हमला करने के बाद बदमाश बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को आता देख बदमाश भाग गए। तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वैशाली में भर्ती कराया गया जहां से सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दी गई है। 


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। अभी तक हमलावर की पहचान नहीं हो पाई है और न ही हमले के कारणों का पता चल सका है। पुलिस आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। घायल फिलहाल खतरे से बाहर है। 


इस संबंध में वैशाली थाना अध्यक्ष रविंद्र पाल ने बताया कि करीब 10:30 बजे रात रेलवे फाटक स्थित लकड़ी मिल के पास एक युवक की पैर में गोली लगी है। सूचना मिलते हैं मौके से पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की गई है। घायल खतरे से बाहर है और उससे पूछताछ की जा रही है। लिखित आवेदन प्राप्त होते ही प्राथमिक की दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता