ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से 52 लाख का सोना बरामद, कारोबारी गिरफ्तारी

VAISHALI: खबर सीवान की है, जहां वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 52 लाख रुपये के आभूषण मिलने से हड़कंप मच गया है। आरपीएफ ने रविवार की शाम ट्रेन नंबर 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में छापेमारी कर ब

वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस से 52 लाख का सोना बरामद, कारोबारी गिरफ्तारी
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: खबर सीवान की है, जहां वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 52 लाख रुपये के आभूषण मिलने से हड़कंप मच गया है। आरपीएफ ने रविवार की शाम ट्रेन नंबर 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस में छापेमारी कर बड़े मात्रा में सोने के आभूषण बरामद किए हैं। इसकी कीमत लगभग 52 लाख रुपये बताये जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने जब युवक के पास से मिले बैग को चेक किया तो उसमे लगभग 1137.74 ग्राम सोने के आभूषण मिले।


सीवान आरपीएफ पोस्ट के इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव ने जानकारी दी है कि आरपीएफ पोस्ट सीवान और ट्रेन स्कोर्ट पार्टी ने छापेमारी अभियान चलाया, जिसमें ट्रेन नंबर 12554 वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के कोच नंबर बी/4 के गेट के पास एक शख्स बैठा था। शक के आधार पर उसकी बैग की तलाशी ली गई। युवक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के नोनियारी टोला वार्ड नंबर 25 का रहने वाला 24 साल का अमन वर्मा बताया जा रहा है। 


इस मामले की सूचना प्रभारी निरीक्षक सीवान को दी गई, जिसके बाद आरपीएफ पोस्ट सीवान और ट्रेन सं 12554 के स्कोर्ट पार्टी मौके पर पहुंच गई। युवक के बैग से लगभग 1137.74 ग्राम सोने का आभूषण बरामद किया गया है, जिसकी कीमत लगभग 52 लाख है। ट्रेन के कोच से कीमती आभूषण मिलने के बाद प्रशासन भी हैरान रह गई। फिलहाल मामले को लेकर कारवाई की जा रही है।

टैग्स