ब्रेकिंग
यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान✦यूपी में JDU की एंट्री पर NDA में घमासान, ओपी राजभर के बेटे की चेतावनी- गठबंधन में शामिल नहीं होने देंगे✦Bihar Road Accident : रफ्तार का कहर! बाइक के उड़े परखच्चे, 30 फीट दूर जाकर गिरे दो दोस्त; एक की मौत, दूसरा जिंदगी के लिए जूझ रहा✦बिहार में हड़ताली अमीनों पर सरकार का बड़ा एक्शन... 24 घंटे का अल्टीमेटम, नहीं माने तो दूसरे अमीन संभालेंगे कमान✦बिहार विधान परिषद की बहाली में बड़ा ट्विस्ट! 7 पोस्ट पर रिजल्ट आने के बाद अब फिर हो रही सात सफल अभ्यर्थियों की परीक्षा, जानिए क्या है वजह ✦नीतीश कुमार के अधूरे सपनों को पूरा करेंगे सम्राट चौधरी! बिहार में बनेगा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, इन 2 शहरों की चमकेगी किस्मत; छठ पर भी बड़ा ऐलान

Bihar School News: बिहार के सरकारी स्कूल में शिक्षक की शर्मनाक करतूत, विधवा महिला के साथ की रेप की कोशिश; दूसरे शिक्षक ने दिया साथ

Bihar School News: वैशाली के पातेपुर में एक बेसिक स्कूल में महिला के साथ दो शिक्षकों द्वारा कथित तौर पर जबरदस्ती और मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Bihar School News
© Reporter
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar School News: वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव स्थित बेसिक स्कूल के कार्यालय में एक शिक्षक अपनी प्रेमिका के साथ संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करने लगा। संबंध बनाने का विरोध करने पर आरोपी शिक्षक ने प्रेमिका के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में एक और शिक्षक शामिल था। पुलिस दोनों शिक्षकों को गिरफ्तार कर थाने ले गई है। इस मामले में पीड़िता ने लिखित आवेदन देकर दोनों शिक्षकों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। घायल महिला को ग्रामीणों ने इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।


ग्रामीणों ने बताया कि बेसिक स्कूल बरडीहा में दोपहर के समय अचानक बच्चे शोर मचाते हुए भागने लगे। बच्चों को भागते देख कुछ ग्रामीण विद्यालय में पहुंच गए। लोगों ने देखा कि विद्यालय के कार्यालय का दरवाजा बंद था तथा भीतर से एक महिला के चींखने की आवाज आ रही थी। ग्रामीणों ने जबरदस्ती कर दरवाजा खुलवाया तो सभी अचंभित रह गए। कमरे में दो शिक्षक हाजीपुर के जढ़ुआ निवासी आलोक आनंद तथा पातेपुर के बाजीपुर गांव निवासी विपीन कुमार एक महिला के साथ मारपीट कर रहे थे। महिला के शरीर से खून बहते देख लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शिक्षकों को हिरासत में लेकर पातेपुर थाना की पुलिस के हवाले कर दिया।


पीड़ित महिला ने बताया कि दो साल पूर्व उसके पति की मौत हो गई थी। बच्चों एवं अपनी आजीविका चलाने के लिए महिला हाजीपुर में लोगों के घरों में झाड़ू पोंछा का काम करने लगी थी। वह जढ़ुआ स्थित आरोपी शिक्षक के घर में किराय के मकान में रहती थी। इसी दौरान शिक्षक ने उसे प्रेमजाल में फंसा लिया तथा उसे कर्णपुरा के तरफ एक किराये के मकान लेकर उसके साथ रहने लगा। महिला ने इस दौरान कई बार शारिरिक संबंध बनाने का भी आरोप लगाई है। बताया कि इसकी जानकारी मिलने पर आलोक आनंद की पत्नी ने उसपर मुकदमा कर दी थी। जिसमें वह चार महीने से जेल में बंद थी।


महिला ने आरोप लगाई है कि जेल से छ़ुटने के बाद सोमवार को शिक्षक ने उसे फोन कर बरडीहा स्थिति बेसिक स्कूल में बुलाया था। स्कूल पहु़ंचने पर उसने विद्यालय के कमरे में ही संबंध बनाने की जिद्द करने लगा। जिसका विरोध करने पर उसने अपने सहयोगी विपीन कुमार के साथ मिलकर मारपीट किया। इस दौरान आनंद ने हत्या करने की नियत से महिला के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला के चींखने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच कर उसकी जांन बचाई।


मौके पर पहुंचे महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि पातेपुर थाना क्षेत्र के बरडीहा तुर्की गांव में विद्यालय में शिक्षक द्वारा मारपीट कर एक महिला को घायल करने की जानकारी मिली है। पुलिस दो आरोपी शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। महिला ने लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने जबरदस्ती अवैध संबंध बनाने का आरोप लगाई है। घायल महिला को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता