ब्रेकिंग
सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦सहरसा में बड़ा फेरबदल, 16 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानों को मिले नए थानाध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट✦1992 बैच के IAS दीपक कुमार सिंह को नई जिम्मेदारी, राज्यपाल सचिवालय से हुआ तबादला✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP

पुलिस पर अमरूद के पेड़ में बांधकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप, वैशाली एसपी से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

VAISHALI: बिहार की पुलिस पर एक युवक ने बर्बरतापूर्वक पिटाई करने का आरोप लगाया है। वैशाली के पातेपुर की बलिगांव थाने की पुलिस पर यह आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने वैशाली एसपी को ल

पुलिस पर अमरूद के पेड़ में बांधकर बेरहमी से पिटाई करने का आरोप, वैशाली एसपी से पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार की पुलिस पर एक युवक ने बर्बरतापूर्वक पिटाई करने का आरोप लगाया है। वैशाली के पातेपुर की बलिगांव थाने की पुलिस पर यह आरोप लगा है। पीड़ित युवक ने वैशाली एसपी को लिखित आवेदन दिया है और न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस की पिटाई से घायल युवक को परिजनों ने इलाज के लिए पातेपुर पीएचसी में भर्ती कराया है। हालांकि युवक के आरोप को पुलिस ने सिरे से खारिज किया है। युवक के इस आरोप को पुलिस ने पूरी तरह झूठा और बेबुनियाद बताया है।


इस संबंध में बलिगांव थाना क्षेत्र के बेलादम गांव निवासी महेशी पासवान के पुत्र सुनील पासवान ने एसपी को आवेदन देते हुए बताया कि बीते 14 फरवरी की रात उसकी पत्नी शर्मीला देवी एवं उसके भाई के साथ जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था. युवक ने आरोप लगाया कि मामले को स्थानीय स्तर पर सुलह करा करा लेने के बाद भी बलिगांव थाना के एसआई रोहित कुमार, चौकीदार शत्रुध्न पासवान एवं अन्य पुलिसकर्मी 16 फरवरी को उसके घर पहुंच कर उसे गिरफ्तार कर थाना ले आए। 


जहां एसआई ने उसे अमरूद के पेड़ में बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। बताया गया कि देर शाम जब उसकी पत्नी थाने पर यह पूछने गयी कि उसके पति को क्यों गिरफ्तार कर पिटाई किया जा रहा है। तो उक्त एसआई द्वारा जाति सूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज किया गया। इस दौरान महिला द्वारा एसआई पर कई गंभीर आरोप भी लगाया गया। वही इस संबंध में अपर थानाध्यक्ष सीबी सिन्हा ने बताया कि युवक अपने पिता एवं भाई के साथ बराबर मारपीट करता है। उसके खिलाफ पिता ने ही शिकायत की थी। 


जिसके बाद पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाना लाई थी लेकिन समझा कर पीआर बांड भरवाकर छोड़ दिया गया था। युवक द्वारा लगाया गया आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है। एक शराब माफिया पर पुलिस गिरफ्तारी के लिए दबाव बना रही है उसी के बातों से प्रेरित होकर युवक द्वारा पुलिस पर गलत आरोप लगाया जा रहा है। पीड़ित युवक ने वैशाली एसपी को लिखित शिकायत की है और न्याय की गुहार लगाई है। 


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता