ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

वैशाली सोना लूटकांड में शामिल हनी राज हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 3 बदमाश अरेस्ट

HAJIPUR: हाजीपुर स्थित आरएन कालेज के पास बीते 10 सितंबर को मुथूट फाइनेंस कंपनी से हुए 55 किलो सोना लूटकांड में शामिल हनी राज की गोली मारकर हत्या मामले का वैशाली पुलिस ने खुलसा कर द

वैशाली सोना लूटकांड में शामिल हनी राज हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत 3 बदमाश अरेस्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर स्थित आरएन कालेज के पास बीते 10 सितंबर को मुथूट फाइनेंस कंपनी से हुए 55 किलो सोना लूटकांड में शामिल हनी राज की गोली मारकर हत्या मामले का वैशाली पुलिस ने खुलसा कर दिया है। हनी राज हत्या मामले का मुख्य मास्टर माइंड चंचल कुमार साह और अन्य दो फरार चल रहे रुदल राय, साकेत कुमार को जयपुर से गिरफ्तार किया है।


गिरफ़्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने दो देसी पिस्टल, 90 जिंदा कारतूस, एक ब्लैक थार गाड़ी, सोना 66.01 ग्राम और 158 ग्राम चांदी बरामद किया है। पिछले 10 सितंबर को मुथूट फाइनेंस सोना लूटकांड के आरोपी हनी राज को बाइक सवार चार अपराधियों ने गोली मार दी थी। हनी राज को सात गोली मारी गई थी।


वैशाली पुलिस ने हनी राज हत्याकांड में तीन आरोपी को दो देसी पिस्टल और 240 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार जेल भेज दिया गया था और फरार चल रहे आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। हनी राज हत्या मामले में मुख्य आरोपी चंचल कुमार साह अपने सहयोगी रुदल राय के साथ राजस्थान के जयपुर में छुपा हुआ था। जिसको पटना एसटीएफ और वैशाली पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।


बता दें कि 23 सितंबर 2019 को बदमाशों ने हाजीपुर में दिनदहाड़े हथियार के बल पर मुथूट फाइनेंस से करीब 55 किलो 777 ग्राम सोना एवं नगद पचास हजार रुपये की लूट कर लिया था। सोना लूटकांड में दो दर्जनों शातिर पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। इस मामले में धीरे धीरे सभी को जमानत मिल गई है जबकि अभी भी कई फरार बताए जा रहे हैं।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता