ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

वैशाली में आक्रोशित लोगों ने थाने पर बोला हमला, तोड़फोड़ में पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पर हमला बोला है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में बढ़ते अपराध का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है वैशाली से जहां युवक की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने थाने पर हमला बोला है. नाराज लोगों ने काफी तोड़फोड़ किया है. हत्या से नाराज लोगों ने थाने की गाड़ी को अपना निशाना बनाया है. पुलिस की गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है.


वारदात वैशाली जिले के राजापाकर थाना इलाके की है. जहां अपराधियों ने बेलकुंडा के पास एक युवक को गोली मारकर मर्डर कर दिया. मृतक की पहचान भलुई पंचायत के रहने वाले मनीष कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने गुरूवार की रात को हाजीपुर-महुआ रोड पर बेलकुंडा गांव के पास मनीष को गोली मारी थी. जिससे उसकी मौत हो गई थी. बता दें कि मृतक मनीष पूर्व प्रमुख राम ईश्वर राय का भांजा था. 


मनीष की मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा है. स्थानीय लोग थाने को घेरकर हंगामा कर रहे हैं. नाराज लोगों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला बोलते हुए उसे क्षतिग्रस्त कर दिया. भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है. मौके पर वरीय अधिकारी पहुंचे हैं. लोगों को समझाने की कोशिश की जा रही है.



टैग्स