ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, एसपी ने कहा- पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा

VAISHALI : पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया है. मामला वैशाली जिले का है, जहां मारपीट के एक मामले में युवक को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लेकर आई थी, जिसकी मौत हो गई

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत से हड़कंप, एसपी ने कहा- पोस्टमार्टम के बाद होगा खुलासा
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : पुलिस कस्टडी में एक युवक की मौत से हड़कंप मच गया है. मामला वैशाली जिले का है, जहां मारपीट के एक मामले में युवक को पुलिस गिरफ्तार कर थाने लेकर आई थी, जिसकी मौत हो गई है. युवक की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वैशाली पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


घटना वैशाली जिले के कटहरा की है, जहां मारपीट के मामले में गिरफ्तार एक शख्स की पुलिस कस्टडी में मौत के बाद हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान अमरजीत चौधरी के रूप में हुई है. मृतक का शव सदर अस्पताल में लाया गया है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है. पुलिस का कहना है कि मृतक अमरजीत चौधरी के पिता और पत्नी के द्वारा शिकायत की गई थी कि मृतक के द्वारा घरेलू कलह को लेकर मारपीट किया जाता है, जिसके बाद पुलिस ने पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर थाने लाया था. जहां उसकी मौत हो गई.


वैशाली एसपी मनीष ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद अमरजीत चौधरी की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. हालांकि उन्होंने से जब यह सवाल पूछा गया कि मृतक की मौत फांसी लगाने के कारण होने की बात सामने आ रही है तो उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जुडिशल मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है और मेडिकल बोर्ड के द्वारा पोस्टमार्टम कराई जाएगी, जिसके बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकेगा. फिलहाल पुलिस अभिरक्षा में शख्स की मौत के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है और पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता