ब्रेकिंग
पटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तार

वैशाली में हथियार के बल पर बड़ी लूट, पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे अपराधी, पूरी वारदात CCTV में कैद

VAISHALI : बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों स

वैशाली में हथियार के बल पर बड़ी लूट, पिस्टल भिड़ाकर रुपये ले भागे अपराधी, पूरी वारदात CCTV में कैद
First Bihar
3 मिनट

VAISHALI :  बिहार में इन दिनों अपराधी बेलगाम हो गए हैं. ताजा मामला वैशाली जिले का है, जहां अपराधियों ने हथियार के बल पर एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के ग्राहक सेवा केंद्र में लूटपाट की है. पिस्टल भिड़ाकर रुपये लुटे गए हैं. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.


वारदात वैशाली जिले के पातेपुर इलाके का है, जहां बलिगांव थाना क्षेत्र के चांदपुरा चौक स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र में हथियारबंद अपराधियों ने लूटपाट की है. बाइक पर सवार तीन हथियारबंद अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. यह पूरी घटना सीएसपी केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें साफ़ तौर पर दिख रहा है कि आखिरकार किस तरीके से चंद मिनिट में अपराधी पैसे लूटकर फरार हो गए.


बताया जाता है कि काले रंग के पल्सर बाइक पर सवार तीन की संख्या में हथियार लहराते हुए अपराधी थाना क्षेत्र के चांदपुरा चौक स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंचे और ग्राहक सेवा केंद्र के काउंटर में रखे 1 लाख 30 हजार 4 सौ तीस रुपये लूटकर भाग गए. ग्राहक सेवा केंद्र पर तैनात चौकीदार ने जब तक भागकर शोर मचाया तब तक अपराधी भागने में सफल हो चुके थे.


इस ग्राहक सेवा केंद्र का संचालन बलिगांव के चांदपरा गांव निवासी अजीत कुमार करते हैं. घटना की सूचना मिलते ही बलिगांव थाना की पुलिस के अलावा वैशाली के पुलिस कप्तान मनीष, एसपी अभियान कुमार आलोक एवं महुआ डीएसपी पूनम केसरी ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहन जांच की. एसपी के निर्देशन में पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए सघन छापेमारी शुरू कर दी है.


इस घटना संबंध में बलिगांव थानाध्यक्ष छोटेलाल पटवारी ने बताया कि सीएसपी लूट मामले में पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. वहीं, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम पूरे इलाके की नाकेबंदी करके लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा. वहीं दिन-दहाड़े घटित लूट की इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

Munna Khan

FirstBihar संवाददाता