ब्रेकिंग
360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦360 वें प्रकाशोत्सव पर पटना में जुटेंगे देश-विदेश के श्रद्धालु, टेंट सिटी से लेकर ड्रोन शो तक की तैयारी, CM ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द

वैशाली में फाइनेंस कर्मी से 13 लाख की लूट, इलाके में दहशत

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र का है जहां अपरा

वैशाली में फाइनेंस कर्मी से 13 लाख की लूट, इलाके में दहशत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधी बेलगाम हो गये है और शायद यही कारण है कि एक के बाद एक आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा पुलिस को एक बार फिर बड़ी चुनौती देने का काम किया है।


पुलिस अभी एक घटना की गुत्थी सुलझा भी नहीं पाई थी कि अपराधियों ने दूसरी घटना को अंजाम दे दिया। इस बार अपराधियों ने दिनदहाड़े बुलंद भारत फाइनेंस कंपनी से बैंक में पैसा जमा करने जा रहे फाइनेन्स कर्मी को निशाना बनाया है। 


बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से 13 लाख रुपए लूट लिया और मौके से नौ दो ग्यारह हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इस घटना से इलाके मेंं दहशत का माहौल है। आए दिन लूट और क्राइम की घटनाओं से लोग परेशान हैं और पुलिस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।