ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

वैशाली के बाद नालंदा में मर्डर, दालान में बैठे 55 साल के अधेड़ की गोली मारकर हत्या

NALANDA: बिहार में जहां सियासी हलचल मची हुई है वही अपराधी भी बेलगाम हो गये हैं। वैशाली में जहां पूर्व विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी वही नालंदा में भी बेखौफ अपराध

वैशाली के बाद नालंदा में मर्डर, दालान में बैठे 55 साल के अधेड़ की गोली मारकर हत्या
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

NALANDA: बिहार में जहां सियासी हलचल मची हुई है वही अपराधी भी बेलगाम हो गये हैं। वैशाली में जहां पूर्व विधायक के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी वही नालंदा में भी बेखौफ अपराधियों ने 55 साल के अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के काको बीघा गांव में एक अधेड़ की गोली मारकर हत्या की गयी है। 


मृतक की पहचान स्व. द्वारिका यादव के 55 वर्षीय पुत्र ताराचंद यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की शाम ताराचंद यादव काको बीघा खरजम्मा रोड स्थित अपने दालान में बैठे हुए थे तभी इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले गये जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।


 घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी नुरुल हक़ ने बताया कि पूर्व में इसी गांव में नीतीश कुमार नामक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी। उस मामले में ताराचंद यादव आरोपी था फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। 55 वर्षीय ताराचंद यादव की हत्या अपराधियों ने क्यों की इसका कारण पता लगाने में पुलिस जुटी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 


वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप चौक के पास पूर्व मुखिया नरेश भगत के ऑफिस पर अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग की थी। पूर्व LJP विधायक राजकुमार साह के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच लालगंज थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। सदर एसडीपीओ पूरे मामले की जांच में जुटे हैं।


मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी मुकेश कुमार साह के रूप में हुई है. मुकेश साह लालगंज के पूर्व विधायक राजकुमार साह के छोटे भाई मुकेश साह थे। अभी वर्तमान में मुकेश साह के बड़े भाई कंचन साह लालगंज नगर परिषद के मेयर हैं। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपराधियों ने महाराणा प्रताप चौक के समीप पूर्व मुखिया नरेश भगत के ऑफिस पर मुकेश शाह बैठे थे तभी दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने अंधाधूंध फायरिंग की। मुकेश साह की गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान अपराधियों ने 20 राउंड फायरिंग की थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।