ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

तू डाल-डाल तो मैं पात-पात: कुरियर वैन को बना रखा था तहखाना, शराब तस्कर को केन बियर के साथ पकड़ा

HAJIPUR: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। हाजीपुर में कुरियर डिलीवरी वैन को पुलिस ने पकड़ा है। कुरियर वैन से केन ब

 तू डाल-डाल तो मैं पात-पात: कुरियर वैन को बना रखा था तहखाना, शराब तस्कर को केन बियर के साथ पकड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

HAJIPUR: बिहार में सात साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है लेकिन शराब तस्कर अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे है। हाजीपुर में कुरियर डिलीवरी वैन को पुलिस ने पकड़ा है। कुरियर वैन से केन बियर की बड़ी खेप बरामद किया गया है। हाजीपुर के तस्करों का अजीबोगरीब तिकड़म देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। कुरियर डिलीवरी वैन में खुफिया तहखाना शराब तस्करों ने बना रखा था जिसमें से भारी मात्रा में केन बियर बरामद हुआ है। कुरियर वैन में इस तरह से तहखाना बनाया गया था जिसे पता लगा पाना मुश्किल था लेकिन पुलिस ने शराब तस्करों के मंसूबे पर पानी फेर दिया। 


उत्पाद विभाग की टीम ने जब कुरियर वैन की तलाशी शुरू की तब वैन के आगे के हिस्से में बने तहखाने से केन बियर बरामद की गयी। तहखाना केन बियर से भरा हुआ था। दरअसल उत्पाद पुलिस को पक्की खबर मिली थी की कुरियर वाले वैन से शराब की डिलीवरी की जा रही है। उत्पाद पुलिस ने NH पर इस वैन को पकड़ा और तलाशी शुरू की। देर तक खंगालने के बाद भी इस वैन में कही शराब का नामोनिशान नहीं मिला लेकिन जब तहखाने का पर्दा उठा तो पूरा खेल सामने आ गया। केन बियर की बड़ी खेप देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। 


पुलिस ने इस शराब तस्करी के ख़ुफ़िया नेटवर्क चलाने वाले एक तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया। तमाम बंदिशों और कार्यवाही के बावजूद बिहार में शराब का अवैध कारोबार थमता नहीं दिख रहा है। उलटे शराब तस्कर शराब के अवैध कारोबार के लिए रोज नए तिकड़म आजमाते दिख रहे हैं। इसके पीछे की वजह शराब से मोटी कमाई बतायी जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता