ब्रेकिंग
बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार टेंडर घोटाला: रिशु श्री की जमानत पर फैसला सुरक्षित, IAS संजीव हंस की अग्रिम जमानत पर कल होगी सुनवाईसम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला: पटना से बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, आरा और गया तक रैपिड रेल, AIIMS का भी होगा विस्तारBIHAR: स्पा सेंटर पर स्पेशल क्राइम ब्रांच की रेड, सेक्स रैकेट का खुलासा!, पकड़े गये 4 युवती और 2 युवक भरत तिवारी एनकाउंटर केस की न्यायिक जांच तेज, आरा में आयोग के कार्यालय पहुंचे रिटायर्ड जज विनोद कुमार सिन्हा; गवाहों को जारी किया समनपटना पुलिस का बड़ा एक्शन: 29 फरार अपराधियों पर 25-25 हजार का इनाम घोषित, पूरी लिस्ट देखिए..

तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग, बेखौफ अपराधियों ने RJD नेता को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग के दौरान एक व्यक

तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में अंधाधुंध फायरिंग, बेखौफ अपराधियों ने RJD नेता को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: बड़ी खबर वैशाली से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियों ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में अंधाधुंध फायरिंग कर सनसनी फैला दी। फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान समाजसेवी विद्या राय के रूप में की गई है, जो आरजेडी नेता बताया जा रहा है। घटना गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव की बतायी जा रही है।


मिली जानकारी के अनुसार तेरसिया गांव स्थित पंचायत भवन में गणतंत्र दिवस के मौके पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। आरजेडी नेता विद्या राय इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और आरजेडी नेता विद्या राय के सीने में गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।


आनन-फानन में घायल विद्या राय को इलाज के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया। हालांकि परिजन विद्या राय को हाजीपुर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां आरजेडी नेता की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि फिलहाल घटना के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। मौके पर पहुंचे एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों के बयान और प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर जांच की जा रही है और अपराधियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बताते चलें कि घायल विद्या राय की पूतोह को वार्ड सदस्य के चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था जबकि इस चुनाव में मुनेश्वर राय की पत्नी वार्ड सदस्य के रूप में निर्वाचित हुई थी। कुछ दिनों पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। फिलहाल तेरसिया गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।जिसको देखते हुए गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है।