ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : शराब तस्करों के अड्डे से मिली थानेदार की बाइक, सांठगांठ की आशंका, 2 धंधेबाज भी गिरफ्तार

VAISHALI : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में धंधेबाजों के साथ-साथ अब पुलिसकर्मियों का भी नाम सामने आने लगा है. वैशाली के बेलसर से जो ताजा मामला सामने आया है उसके बाद प

बिहार : शराब तस्करों के अड्डे से मिली थानेदार की बाइक, सांठगांठ की आशंका, 2 धंधेबाज भी गिरफ्तार
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में शराबबंदी कानून की धज्जियां उड़ाने में धंधेबाजों के साथ-साथ अब पुलिसकर्मियों का भी नाम सामने आने लगा है. वैशाली के बेलसर से जो ताजा मामला सामने आया है उसके बाद पुलिस खुद लीपापोती में जुट गई है. 


दरअसल, पटना से मद्य निषेध टीम को शराब के बड़े रैकेट की खबर मिली थी. सूचना के आधार पर जब मद्य निषेध टीम ने वैशाली के बेलसर पहुंचकर शराब तस्करों के अड्डे पर छापेमारी की तो मौके से बड़ी खेप मिली. इतना ही नहीं दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया. लेकिन पुलिस के होश तब उड़ गए जब अड्डे से एक बाइक बरामद की गई. यहां चौंकने वाली बात यह थी कि बाइक पर पुलिस लिखा हुआ था. 


बाइक के मालिक के बारे में पता किया गया तो बाइक किसी और की नहीं बल्कि बेलसर थाने के ही थानेदार अशोक राम की निकली. इसकी जानकारी तुरंत वरीय पुलिस अधिकारियों को दी गई जिसके बाद हाजीपुर सदर SDPO राघव दयाल पूरे मामले की जांच के लिए खुद घटनास्थल पर पहुंच गए. 


फिलहाल शराब तस्करी के इस रैकेट और इससे स्थानीय थानेदार के जुड़े होने को लेकर पुलिस महकमे में सन्नाटा पसरा है. जिले के SP ने शुरूआती जांच के बारे में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है. वहीं, मामले की जांच को पहुंचे सदर SDPO ने पुलिस की गाड़ी मिलने की बात तक से खुद को अंजान बता दिया. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता