ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या, बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ा। स्कूल में घुसकर बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्

दिनदहाड़े स्कूल में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या, बाइक सवार 3 अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं छोड़ा। स्कूल में घुसकर बाइक सवार तीन अपराधियों ने दिनदहाड़े एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। 


घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखी जा रही है। मौके पर पहुंचे सदर हाजीपुर एसडीपीओ ओम प्रकाश और कई थानों की पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े स्कूल परिसर में हुई हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी है। 


सदर हाजीपुर एसडीपीओ ने बताया कि बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कार्रवाई कर रही है। फिलहाल इस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। घटना के कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है। 


घटना वैशाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर रत्ती हाई स्कूल परिसर में हुई है जहां स्कूल परिसर में हत्या की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है। मृतक की पहचान सोनपुर थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना कुमार के रूप में हुई है। मृतक के पास से उसका आधार कार्ड मिला है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। स्थानीय लोग अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता