ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रही वैशाली पुलिस, शराब तस्कर को दो दिन बाद हाजत से छोड़ा

VAISHALI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और बेचना मना है। यदि कोई इस कानून को तोड़ता है तो उसके लिए सजा का भी प्रावधान है। शराबबंदी कानून को कड

शराबबंदी कानून का मजाक उड़ा रही वैशाली पुलिस, शराब तस्कर को दो दिन बाद हाजत से छोड़ा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: बिहार में 7 साल से पूर्ण शराबबंदी लागू है। बिहार में शराब पीना और बेचना मना है। यदि कोई इस कानून को तोड़ता है तो उसके लिए सजा का भी प्रावधान है। शराबबंदी कानून को कड़ाई से लागू कराने की जिम्मेदारी पुलिस के कंधों पर है। लेकिन पुलिस कितनी तत्पर है यह बिहार के वैशाली में देखने को मिला। 


जहां शराब तस्कर को हाजत से छोड़ दिया गया। सोशल मीडिया पर अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है। मामला राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुरा पंचायत का है जहां के रहने वाले एक युवक को पुलिस ने शराब के साथ पकड़ा था जिसे दो दिनों तक हाजत में रखा गया था। गिरफ्तार युवक की पहचान राघोपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी हरिंदर राय के पुत्र के रूप में हुई है। 


वायरल वीडियो में चौकीदार से पुलिस कर्मी हाजत में बंद युवक के बारे में बात करते दिख रहे हैं। चौकीदार यह बता रहा है कि दो बोतल विदेशी शराब के साथ थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने पकड़ा है। जिसके बाद पुलिस कर्मी ने हाजत में बंद युवक से उसका नाम पूछा तो उसने अपना नाम बताया। 


युवक को 14 नवंबर को पकड़ा गया था वो दो दिनों तक हाजत में ही रहा और 16 नवम्बर को उसे थानेदार ने छोड़ दिया। इस पूरे मामले की जांच में पुलिस लगी है। हाजीपुर सदर एसडीपीओ ओमप्रकाश ने कहा कि मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।    


रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता