ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

साले ने जीजा की पीट-पीटकर की हत्या, जमीन को लेकर हुआ था विवाद

VAISHALI: घटना वैशाली जिले के गोरौल थाना इलाके के सोंधो मुबारक गांव की है, जहां बीते देर रात साले ने जीजा को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा

साले ने जीजा की पीट-पीटकर की हत्या, जमीन को लेकर हुआ था विवाद
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: घटना वैशाली जिले के गोरौल थाना इलाके के सोंधो मुबारक गांव की है, जहां बीते देर रात साले ने जीजा को पीट-पीटकर घायल कर दिया। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन इसी दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक रामेश्वर महतो अपने ससुराल में रह रहे थे। उनके चचेरे साले रामअवतार महतो से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। 


रामेश्वर महतो के बेटे बंगाल में रहकर निजी कंपनी में काम करते हैं। रामेश्वर महतो घर में अकेले थे। मौका पाकर उनके चचेरे साले ने उनकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे उनकी वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 


 परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराकर शव को दर्जनों लोगों के साथ गोरौल थाने पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया। लोगो का कहना था कि जबतक अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही होगी तबतक शव को नही ले जायेंगे। इसके बाबजूद अवर निरीक्षक विकास कुमार, सहायक अवर निरीक्षक राजेश पंडित, सुनील कुमार सिंह ने हंगामा कर रहे लोगो को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया। 

टैग्स