ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ छेड़खानी, बदमाश ने की गलत काम करने की कोशिश

VAISHALI : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. अब तक हजारों मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार क्वारंटाइन सेंटर में रख र

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : बिहार में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. अब तक हजारों मजदूर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. बाहर से आ रहे प्रवासी मजदूरों को बिहार सरकार क्वारंटाइन सेंटर में रख रही है. क्वारंटाइन सेंटर से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर वैशाली जिले से सामने आई है. जहां एक महिला ने एक युवक के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला वैशाली जिले के भगवानपुर थाना इलाके की है. जहां एक क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला का आरोप है कि रात में एक बदमाश युवक ने उसके साथ गलत काम करने की कोशिश की. युवक ने रात में जबरदस्ती उसका हाथ पकड़ लिया. जिसके बाद उस महिला ने उसकी पिटाई कर दी. जब महिला ने शोर मचाया तो और भी कई लोग वहां एकत्रित हो गए और युवक को पीटने लगे.


क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ छेड़खानी, बदमाश ने की गलत काम करने की कोशिश


इस घटना के बाद युवक की पिटाई का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लोगों ने युवक की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने बताया कि घटना बीती रात की है. पीड़िता ने बताया कि पुणे से लौटने के बाद उसको प्रशासन ने क्वारंटाइन सेंटर में रखा है. जहां एक बदमाश ने रात में उसके साथ छेड़खानी की. फिलहाल शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.


क्वारंटाइन सेंटर में महिला के साथ छेड़खानी, बदमाश ने की गलत काम करने की कोशिश

टैग्स