ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

प्रमुख पति करता था शराब का कारोबार, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा

VAISHALI: वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के जारंग रामपुर में मारपीट में जख्मी पति-पत्नी ने हमलावर प्रमुख पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट में घायल महिला ने प्रमुख पति पर आरो

प्रमुख पति करता था शराब का कारोबार, विरोध करने पर पति-पत्नी को पीटा
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI: वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के जारंग रामपुर में मारपीट में जख्मी पति-पत्नी ने हमलावर प्रमुख पति पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट में घायल महिला ने प्रमुख पति पर आरोप लगाया है कि वे शराब का कारोबार करते हैं। शराब छुपाने के लिए बांसवाड़ी में गड्ढा खोदबा रहे थे। उसके मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। महिला ने प्रमुख पति पर घर में घुसकर रेप की कोशिश का भी आरोप लगाया है। दोनों पति-पत्नी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। 



धर्मपुर जारंग के रहने वाले राजेश महतो ने अपने चचेरे भाई और बेलसर प्रखंड प्रमुख के पति राजकिशोर महतो उर्फ पप्पू महतो पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे शराब का कारोबार करते हैं। उसके घर के पीछे मिट्टी खोदकर शराब छुपाकर रखते थे। जब पति-पत्नी ने उन्हें मना करने की कोशिश की तो मारपीट कर जख्मी कर दिया। राजेश महतो की पत्नी शशि देवी ने कहा कि पिछले 4 मई को भी प्रमुख पति कुछ लोग के साथ घर मे घुसकर उसके साथ जबर्दस्ती करने की कोशिश की थी। इसको लेकर वैशाली एसपी को भी आवेदन भी दिया गया था। उसी के बाद आग बबूला होकर राजकिशोर महतो, मिथिलेश महतो, अखिलेश महतो, राजन महतो, विजय महतो, राजू महतो सहित एक दर्जन लोगो ने मारपीट और घर में लूटपाट की।



घायल ने यह बताया कि प्रमुख पति पहले से शराब का कारोबार करता आ रहा है। गांव का दबंग होने के कारण लोग उससे डरते हैं। विरोध करने पर पति और पत्नी के साथ मारपीट के बाद पत्नी के साथ ज़बरदस्ती करने की कोशिश की। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

टैग्स