ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 12 लाख रुपये लूट लिए

पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर हाजीपुर से आ रही है जहां अपराधियों ने बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने पेट्रोल पंप के कर्मचारी से 12 लाख रुपये लूट लिए और मौके से फरार हो गये। लूट के दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की। इस दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना लालगंज बाजार के महावीर चौक की है। घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा बरामद किया है। 

पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

घटना के संबंध में बताया जाता है कि पेट्रोल पंप का कर्मचारी जब कैश जमा कराने बैंक जा रहे थे तभी बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें निशाना बनाया। बदमाशों ने दहशत फैलाने के उद्धेश्य से पहले फायरिंग की फिर पेट्रोल पंप कर्मचारी से 12 लाख रुपये लूट लिए। लूट की इस बड़ी वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। 

पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। दिनदहाड़े लूट की इस बड़ी वारदात से व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। पीड़ित कर्मचारी ने इस घटना की जानकारी पेट्रोल पंप के मालिक को दी जिसके बाद आनन-फानन में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

 पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार दो अपराधियो ने चौधरी पेट्रोल पम्प के कर्मचारी से 12 लाख रुपया लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए कई राउंड हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच शुरू की।

पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

मिली जानकारी के अनुसार लालगंज मुख्य सड़क पर स्थित वैशाली जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष व बीजेपी नेता जय प्रकाश चौधरी उर्फ बबलू चौधरी का चौधरी पेट्रोल पंप है। पेट्रोल पंप का स्टाफ 12 लाख रुपये कैश लेकर बैंक में जमा करने जा रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर कर्मचारी से 12 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। 

पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गये जिसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी लालगंज थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया है। सदर एसडीपीओ राघव दयाल ने बताया कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में पुलिस जुटी है। 

पेट्रोल पंप कर्मचारी से दिनदहाड़े 12 लाख की लूट, हथियारबंद अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता