ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पार्किंग को लेकर हुआ विवाद: जिप्सी में बैठे दबंगों ने गले में गमछा डालकर युवक को काफी दूर तक घसीटा, दम घुटने से हो गयी मौत

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि कानून को हाथ में लेते हुए अपराधी एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वैशाली में दब

पार्किंग को लेकर हुआ विवाद: जिप्सी में बैठे दबंगों ने गले में गमछा डालकर युवक को काफी दूर तक घसीटा, दम घुटने से हो गयी मौत
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

VAISHALI: बिहार में अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर हैं। शायद यही कारण है कि कानून को हाथ में लेते हुए अपराधी एक के बाद एक अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। वैशाली में दबंगो की करतूत सामने आ रही है। जहां इनकी दबंगई ऐसी की एक युवक को जान तक गंवानी पड़ गयी। सीसीटीवी में कैद दबंगों की इस करतूत को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 


दरअसल मामला बेलसर के मनोरा में आयोजित यज्ञ की हैं। जहां मेला का भी आयोजन किया गया है। मेला घुमने के लिए आधा दर्जन युवक मुजफ्फरपुर से पहुंचे जहां पार्किंग को लेकर हुए विवाद में युवकों ने ऐसा कदम उठाया जिसे सुनकर आपके रोंगते खड़े हो जाएंगे। जब मेले में तैनात एक युवक के साथ गाड़ी की पार्किंग को लेकर विवाद हुआ तब जिप्सी पर सवार युवकों ने गले में गमछा डालकर युवक को पकड़ लिया और गाड़ी को स्टार्ट कर उसे घसीटते हुए ले गये । 


मेले में लगे सीसीटीवी में घटना की पूरी तस्वीर कैद हो गयी है। गले में गमछा डालकर जब युवक को लटकाकर घसीटते हुए ले जाया जा रहा था तब कुछ लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन गाड़ी पर सवार लोगों ने उन पर भी हमला कर दिया। युवक को काफी दूर तक गले में गमछा डाले घसीटते हुए ले जाने के कारण दम घुमने से युवक की मौत हो गयी। इस घटना से मेला परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। घटना को देख लोग भी हैरान रह गये।


घटना की जानकारी मिलने के बाद  मेले में तैनात पुलिस ने जब जिप्सी का पीछा किया तब मुजफ्फरपुर के सरैया से जिप्सी बरामद किया गया। जबकि सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। पुलिस ने नामजद और अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता