ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

55 किलो सोने के गहनों में 8 किलो अपने पास रख लिए लुटेरे की मां ने, बेटे ने खोल दी पोल

HAJIPUR : हाजीपुर में लूटे गये 55 किलो सोने का राज का खुल गया है। लूट के पीछे एक ऐसी कहानी सामने आयी है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। लुटेरे ने लूटा हुआ आठ किलो सोने का जेवर अपनी मा

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

HAJIPUR : हाजीपुर में लूटे गये 55 किलो सोने का राज का खुल गया है। लूट के पीछे एक ऐसी कहानी सामने आयी है जिसे सुनकर आप दंग रह जाएंगे। लुटेरे ने लूटा हुआ आठ किलो सोने का जेवर अपनी मां को थमा दिया। मां इन गहनों की पाकर फूली नहीं समा रही थी लेकिन उसकी खुशी ज्यादा दिनों तक कायम नहीं रह सकी। पहले बेटा जेल गया अब मां भी जेल के सलाखों के पीछे पहुंच गयी है।


मुथूट फाइनेंस से लूटे गये 55 किलो सोना लूट के मामले में पुलिस ने मंजू देवी नाम की महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये मंजू देवी  मुथूट फाइनेंस लूटकांड में शामिल अपराधी चंचल कुमार की मां है जिसे पहले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने चंचल कुमार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो कई सारे भेद खुल गए। चंचल ने अपनी मां को लूटे गये सोने के गहनों में आठ किलो दे दिए थे।


गौरतलब है कि पिछले साल 23 नवंबर को नगर थाना क्षेत्र के सिनेमा रोड स्थित मुथूट फाइनेंस के ब्रांच से अपराधियों ने हथियार के बल पर लगभग 55 किलो सोना लूट लिया था। हालांकि बाद में सोने का वजन 51 किलो बताया गया था। इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार किया था और लूटा गया लगभग 11 किलो सोना बरामद किया था। 

टैग्स