ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, स्वास्थ्य कर्मियों को भी पीटा

VAISHALI: मरीज की मौत के बाद हाजीपुर में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की। इलाज में लापरवाही बरतने का आर

महिला मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, नर्सिंग होम में की तोड़फोड़, स्वास्थ्य कर्मियों को भी पीटा
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

VAISHALI: मरीज की मौत के बाद हाजीपुर में जमकर हंगामा हुआ। मृतका के परिजनों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ की और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट की। इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने घंटों हंगामा मचाया।


वैशाली जिले के हाजीपुर के नगर थाना क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड में निजी नर्सिंग होम में प्रसव के लिए महिला को भर्ती कराया गया था। प्रसव के दौरान महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद नर्सिंग होम ने पीएमसीएच रेफर कर दिया। जिससे गुस्साएं परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ की और स्वास्थ्य कर्मी के साथ मारपीट भी किया।


मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत कराया है। मृतका की पहचान तेरसिया गांव निवासी राजीव पासवान की पत्नी सीमा कुमारी के रूप में हुई है। महिला को प्रसव के लिए सदर अस्पताल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।


जहां ऑपरेशन के दौरान नस कट जाने से ब्लीडिंग बंद नहीं हुआ जिसकी वजह से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इलाज में लापरवही का आरोप परिजनों ने डॉक्टर पर लगाया और नर्सिंग होम में घंटों तोड़फोड़ की। फिलहाल पुलिस ने लोगों को शांत कराया और मामले की छानबीन शुरू की।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता