ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महनार रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे पृथ्वी कुमार माली, हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग

VAISHALI : भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने महनार थाना क्षेत्र में मृतक नाबालिग लड़की के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. बता दें कि बीते द

महनार रेप पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे पृथ्वी कुमार माली, हत्यारों को कड़ी सजा दिलाने की मांग
First Bihar
2 मिनट

VAISHALI : भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने महनार थाना क्षेत्र में मृतक नाबालिग लड़की के घर पहुंचकर पीड़ित परिजनों से मुलाकात की. बता दें कि बीते दिनों महनार में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी गयी थी. 


परिजनों से मुलाकात के बाद पृथ्वी कुमार माली ने नीतीश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों की बहार है. कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है. लड़कियों और महिलाओं के साथ लगातार हिंसक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि बिहार की होनहार बेटी के साथ इतनी बड़ी वारदात हो गई, लेकिन न तो सरकार और न ही प्रशासन को चिंता है. 


भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में बताया कि भारतीय जन परिवार पार्टी बिहार की बेटी के परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव कोशिश करेगी. 


उन्होंने सरकार से स्पीडी ट्रायल कराकर अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग रखी. माली ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पीड़िता के परिवार से मिलना चाहिए और उन्हें हर सम्भव सहयोग करना चाहिए. 

टैग्स