ब्रेकिंग
हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त

शहर में तैनात बिहार की महिला दरोगा ग्रामीणों इलाके में जाकर रही थी लॉकडाउन के नाम पर वसूली, वीडियो फुटेज देख एसपी भी हैरान

VAISHALI: बिहार की एक महिला दरोगा के दुःसाहस से पूरा पुलिस महकमा हैरान है. शहर में पोस्टेड ये महिला दरोगा अपने एजेंट के साथ ग्रामीण इलाकों में अवैध वसूली करती है. वसूली के शिकार बन

शहर में तैनात बिहार की महिला दरोगा ग्रामीणों इलाके में जाकर रही थी लॉकडाउन के नाम पर वसूली, वीडियो फुटेज देख एसपी भी हैरान
Santosh Singh
4 मिनट

VAISHALI: बिहार की एक महिला दरोगा के दुःसाहस से पूरा पुलिस महकमा हैरान है. शहर में पोस्टेड ये महिला दरोगा अपने एजेंट के साथ ग्रामीण इलाकों में अवैध वसूली करती है. वसूली के शिकार बने लोगों ने महिला दरोगा की करतूत का वीडियो फुटेज जारी कर दिया है. वीडियो देखकर जिले के एसपी भी हतप्रभ हैं. एसपी कह रहे हैं कि महिला दरोगा पर कार्रवाई होगी.

वैशाली के महिला दरोगा की करतूत

वैशाली जिले के महनार के घाट किनारा रोड बाजार के दुकानदारों ने एक महिला दरोगा का वीडियो फुटेज वायरल कर दिया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला दरोगा दुकानों में घूम कर वसूली कर रही है. वह सिविल ड्रेस के आदमी के साथ बाइक पर सवार होकर बाजार में पहुंची औऱ फिर दुकानों में घूम घूम कर पैसे वसूली करने लगी. कई दुकानों में घूमने के बाद महिला दरोगा फिर से बाइक पर बैठी और वहां से निकल गयी.

शहर में पोस्टिंग, ग्रामीण इलाके में वसूली

महनार के घाट किनारा रोड में वसूली करने वाली महिला दरोगा की पहचान कर ली गयी है. उसका दुःसाहस देखिये. वसूली करने वाली महिला दरोगा का नाम सरिता चौधरी बताया जा रहा है. उसकी पोस्टिंग हाजीपुर शहर के महिला थाने में है. लेकिन लॉकडाउन में वसूली करने वह महनार बाजार पहुंच गयी. महनार के जिस बाजार में महिला दरोगा ने वसूली की है, वहां के दुकानदारों ने उसकी पूरी पोल खोली है. 

लॉकडाउन तोड़ने के नाम पर वसूली

महनार के घाट किनारा रोड में स्थित अरविंद ज्वेलर्स के मालिक अरविंद कुमार, भूषण बर्तन दुकान के रवि भूषण सहित कई अन्य दुकानदारों से महिला दरोगा ने पैसे वसूले. महिला दरोगा ने दुकानदारों को लॉकडाउन में दुकान खोलने के आऱोप में केस करने औऱ गिरफ्तार करने का डर दिखा कर पैसे वसूले. चूंकि लॉकडाउन में दुकानें खोलने वाले खुद गलत थे लिहाजा वे महिला दरोगा की कम्प्लेन नहीं कर पा रहे थे. 

वीडियो फुटेज से खुला मामला तो हुई जांच

लेकिन महिला दरोगा की ये करतूत बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गयी थी. दरअसल उस बाजार में कई दुकानदारों ने सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है. सभी कैमरों में महिला दरोगा की करतूत कैद हो गयी. उनमें से ही एक दुकानदार ने उस वीडियो को वायरल कर दिया. जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस महकमे के होश उड गये. बात वैशाली के एसपी मनीष कुमार तक पहुंची. एसपी ने महनार के थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह को तत्काल जांच कर रिपोर्ट देने को कहा. महनार के थानेदार ने बाजार में जाकर दुकानदारों से बात की. दुकानदारों ने बताया कि महिला दरोगा ने कई लोगों से पैसे की वसूली की थी. दुकानदारों से पूछताछ के बाद महनार के थानेदार ने एसपी को रिपोर्ट भेज दी है. हालांकि अब तक महिला दरोगा पर कार्रवाई नहीं की गयी है.

स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि महिला थाने में पोस्टेड दरोगा सरिता चौधरी पहले एक केस के सिलसिले में महनार आती थी. शनिवार को वह किसी सिविल ड्रेस वाले आदमी के साथ वहां पहुंची थी. सिविल ड्रेस वाला आदमी ही महिला दरोगा को बाइक पर बिठा कर लाया था. स्थानीय लोग कह रहे हैं कि वह आदमी ही महिला दरोगा का एजेंट है. लोगों का आरोप है कि सिर्फ महनार ही नहीं बल्कि कई दूसरे बाजारों में भी महिला दरोगा ने वसूली की है.

टैग्स