ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

लूडो खेलने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े, घटना के 15 दिन बाद लिया बदला

HAJIPUR: हाजीपुर में मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल यह वीडियो 30 अगस्त की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लूडो खेलने को लेकर दो पक्षों

लूडो खेलने के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़े, घटना के 15 दिन बाद लिया बदला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

HAJIPUR: हाजीपुर में मारपीट का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा। वायरल यह वीडियो 30 अगस्त की बतायी जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार लूडो खेलने को लेकर दो पक्षों के बीच 15 दिन पहले विवाद हुआ था। जिसे लेकर कहासुनी भी हुई थी लेकिन तब कुछ लोगों के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया गया। लेकिन बदले की आग अंदर ही अंदर सुलग रही थी। 


इसी बात को लेकर 30 अगस्त को महुआ थाना क्षेत्र के छतवारा गांव निवासी मोहम्मद शाकिर के पुत्र सिमरान जब महुआ से घर लौट रहा था तभी घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसकी बेरहमी पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। हो हल्ला होने पर पर स्थानीय लोगों ने घायल को महुआ अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। जहां घायल युवक का इलाज चल रहा है। वही पिटाई की घटना का किसी ने वीडियो ने बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 


इस संबंध में घायल युवक ने महुआ थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है। पीड़ित सिमरान ने बताया की पवन कुमार, पंकज कुमार, मंजीत कुमार,आशुतोष कुमार पिता अशोक राम व विंदा राम ये सभी महुआ थाना क्षेत्र के छ्तवारा रायभान गांव निवासी है। जिन्होंने लूडो खेलने के विवाद में मारपीट की है। 


लिखित शिकायत में सिमरान ने बताया कि गांव के ही कुछ लड़कों से लूडो खेलने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद 30 अगस्त को मैं घर से महुआ बाजार जा रहा था। मुझे किश्त पर बाइक खरीदनी थी। घर से 50 हजार रुपए मिले थे। इसी दौरान रास्ते में 6 लड़कों ने घेर कर कहने लगे की लूडो में तुम 1500 रुपए हार गए थे। वो  पैसे दो नहीं तो तुम्हारा बुरा हाल करूंगा। सिमरान ने कहा कि विरोध करने लड़कों ने मेरे साथ बेरहमी से मारपीट की और मेरे झोले में रखे 50 हजार रुपए निकाल लिए। वही इस संबंध में महुआ थाना अध्यक्ष प्रभात कुमार सक्सेना ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के द्वारा थाने में आवेदन मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 


टैग्स